{"_id":"6374b315b9b6f808f60824e0","slug":"bike-riding-miscreants-looted-csc-center-at-gunpoint","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बाइक सवार बदमाशों ने सीएससी सेंटर पर पिस्तौल के बल पर की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar News: बाइक सवार बदमाशों ने सीएससी सेंटर पर पिस्तौल के बल पर की लूट
Wed, 16 Nov 2022 03:25 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 16 Nov 2022 03:25 PM IST
सार
सूचना पाकर डीएसपी कप्तान सिंह, थाना प्रभारी राजकुमार और एबीटी स्टाफ के सदस्य मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और दोनों बदमाश बाइक पर जाते दिखाई दिए। बदमाशों ने लूट से पहले सीएससी सेंटर की रेकी करने से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरवाला के मुख्य मार्ग पर एसबीआई बैंक के पास गली में बने एक सीएससी सेंटर से बुधवार सुबह करीब नौ बजे एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने पिस्तौल के दम पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने सीएससी सेंटर से 50 हजार रुपये की नकदी लूट ली और बाइक पर सवार होकर सीएचसी मार्ग की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
सेंटर संचालक गांव बहबलपुर निवासी सोनू ने बताया कि दोनों बाइक सवारों में से एक ने हेलमेट और दूसरे ने कैप पहनी थी। आते ही बदमाशों ने उसे पिस्तौल दिखाई व नगदी लूटकर ले गए। सेंटर संचालक के शोर मचाने पर दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। सूचना पाकर डीएसपी कप्तान सिंह, थाना प्रभारी राजकुमार और एबीटी स्टाफ के सदस्य मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और दोनों बदमाश बाइक पर जाते दिखाई दिए। बदमाशों ने लूट से पहले सीएससी सेंटर की रेकी करने से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन