{"_id":"06be2046b88286c2270b727187f1130a","slug":"bike-riders-gun-fire-on-businessman-and-robbed-15-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलियां मारकर 4 बाइक सवार लूट ले गए 15 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोलियां मारकर 4 बाइक सवार लूट ले गए 15 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार चार लुटेरे दो आढ़तियों को गोलियां मारकर 15 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात अमृतसर में अंजाम दी गई। गांव डडोआणा में हुई इस वारदात में दोनों आढ़ती गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली दोनों के सिर में लगी। राहगीरों ने उन्हें तुरंत संधू अस्पताल में भर्ती कराया। लुटेरे उनसे 32 बोर की पिस्तौल भी छीनकर ले गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर डीआईजी बॉडर रेंज कुंवर विजय प्रताप सिंह, एसएसपी जसदीप सिंह गिल, डीएसीपी जंडियाला भगवंत सिंह, थाना प्रभारी अमनप्रीत सिंह, सुखप्रीत सिंह पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंचे। सज्जन सिंह के बयान पर थाना तरसिका ने अज्ञात लुटेरों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना तब की है, जब सज्जन सिंह और उसका साथी अमरजीत सिंह निवासी चाटीविंड डडोआणा स्थित पीएनबी बैंक की शाखा से पंद्रह लाख निकालने गए। इस दौरान चार मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उन्हें चारों ओर से घेरकर लिया।
विज्ञापन
इस दौरान 12 बोर की राइफल से सज्जन सिंह पर गोली चला दी, जो उनके सिर में लगी और वे गिर गए। लुटेरों ने उसके बैग में पड़े पंद्रह लाख निकाले। उनमें से एक ने अमरजीत सिंह से 32 बोर का लाइसेंसी पिस्तौल छीनी और फरार हो गए।
घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर घायल सज्जन सिंह को पास में स्थित संधू अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सज्जन के बयान दर्जकर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्जकर चारों तरफ नाकाबंदी लगा दी है।