फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bike rider hit to head constable, injured

बाइक सवार को रोकना महंगा पड़ा हेड कांस्टेबल को

Mon, 11 Aug 2014 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Aug 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
Bike rider hit to head constable, injured

सेक्टर-34सी की मार्केट के पास सोमवार दोपहर एक ट्रैफिक हेड कांस्टेबल को बिना हेलमेट पहने बाइक सवार चालक को रोकना महंगा पड़ गया। बाइक हेड कांस्टेबल से जा टकराई।

विज्ञापन


हादसे में हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, बाइक सवार राहुल और उसकी बहन पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को सेक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

सेक्टर-34 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-45 निवासी राहुल बहन पूनम के साथ जा रहा था। राहुल ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

डंडे से वार करने का आरोप

Bike rider hit to head constable, injured

बहन पूनम का कहना है कि हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश ने उसके भाई पर डंडे से वार किया, जिस कारण यह हादसा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी पानी की टंकी के पीछे छुपा हुआ था।

जब बाइक पर राहुल अपनी बहन के साथ आया तो हेड कांस्टेबल एक दम से सड़क पर डंडे सहित आ गया। हादसे के समय बाइक की स्पीड तेज थी।

वहीं पुलिस का तर्क है कि राहुल बिना हेलमेट के वाहन चलाते हुए आ रहा था, जब उसे रोकने का इशारा किया गया तो वह नहीं रुका और उसने कांस्टेबल पर बाइक चढ़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल ने रोका तो हादसा

Bike rider hit to head constable, injured

इससे राहुल और हेड कांस्टेबल जमीन पर गिर गए। सेक्टर-34 पुलिस थाना प्रभारी राजेश शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

उनका कहना है कि  बाइक सवार युवक बिना हेलमेट के वाहन चला रहा था। जिसे हेड कांस्टेबल ने रोका तो यह हादसा हो गया। वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी अस्पताल में हेड कांस्टेबल और घायलों की स्थिति जानने के लिए पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed