फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big Reveals On murder case a youth in Ludhiana

मौसेरे भाइयों ने इसलिए की युवक की हत्या, फिर रचा ड्रामा, वारदात में दोस्त भी शामिल

Mon, 25 Mar 2019 06:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 Mar 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
Big Reveals On murder case a youth in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

मॉडल टाउन के धक्का कालोनी से लापता हुए जरी लाल की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके मौसेरे भाइयों ने की थी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने अपने दो दोस्तों को भी मिलाया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को खुर्दबुर्द करने के लिए लाडोवाल के गांव बग्गाकलां में फेंक दिया था।

विज्ञापन


एक भाई ने हत्या की पूरी प्लानिंग रची थी और दूसरे भाई ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस हत्याकांड की साजिश रचने वाले जरी लाल के मौसेरे भाई कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा भाई विजय कुमार, दोस्त राहुल और प्रदीप अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपी कुंदन को सोमवार को अदालत में पेश किया। वहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी कुंदन से पूछताछ कर फरार आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। 
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम गगन अजीत सिंह ने बताया कि कुंदन और विजय जरी लाल के मौसेरे भाई हैं। गांव में जमीन को लेकर उनका पहले से ही मनमुटाव चल रहा था। सभी लोग शीशे की मीनाकारी का काम करते थे लेकिन जरी लाल का काम सबसे ज्यादा था। इस कारण सबकी उससे रंजिश थी। कुंदन ने जरी लाल की हत्या की योजना बनाई। उसने अपने भाई से बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विजय ने अपने दोस्तों राहुल और प्रदीप को साथ मिलाने की बात की। योजना के मुताबिक 11 मार्च की शाम को कुंदन और विजय ने जरी लाल को काम के बहाने बाहर बुलाया था। इसके बाद वह एक साइड दिखाने के लिए जरी लाल को नूरवाला ले गए थे। वारदात के समय कुंदन वहां से निकल गया था। बाकी आरोपी जरी लाल को साथ ले गए और उसकी हत्या कर दी। 

खुद लिखवाई गुमशुदगी रिपोर्ट
हत्या का पूरी तरह से पता लगने से पहले तो कुंदन जरी लाल को तलाशने का ड्रामा करता रहा। 13 मार्च को कुंदन अपने साथियों के साथ थाना मॉडल टाउन गया और जरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। जब कुंदन थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाने के लिए गया था तब थाने के एक एएसआई ने उसे एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा था।

कुंदन ने उसे कहा कि एफआईआर की जरूरत नहीं वह सिर्फ कच्ची शिकायत लिख लें। जरी खुद वापस आ जाएगा। उस वक्त एएसआई को कुंदन पर शक हुआ था। गांव बग्गाकलां में जरी लाल का शव मिलते ही पुलिस के शक की सुई पूरी तरह से कुंदन पर गई।

पहले पोस्टमार्टम कराया फिर लिया हिरासत में
पुलिस ने पहले मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करा शव वारिसों के हवाले किया और अंतिम संस्कार करवाया। अंतिम संस्कार होने के बाद ही पुलिस ने कुंदन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सख्ती से पूछने पर उसने पूरी बात बताई। डीसीपी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed