फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big reveals by accused Manik Singh in Haryana police recruitment fraud case

बड़ा खुलासा: मानिक सिंह बोला- दूसरे की जगह नौ प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठा, नौ से 18 लाख रुपये वसूले

Sun, 23 Jan 2022 11:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Jan 2022 11:52 PM IST
सार

एसीपी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर दिल्ली, रोहतक, सोनीपत और हिसार में छापे मारे गए हैं। जल्द ही पटवारी, लैब टेक्नीशियन के उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट भी खंगाले जाएंगे।

विज्ञापन
Big reveals by accused Manik Singh in Haryana police recruitment fraud case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा में गिरफ्तार मानिक सिंह ने पुलिस पूछताछ में माना कि उसने दूसरे की जगह नौ प्रतियोगी परीक्षाएं दीं। उसने दूसरे की जगह तीन बार पुलिस भर्ती की ही परीक्षा दी। इसके अलावा पटवारी, लैब टेक्नीशियन, कमांडो, एएलएम आदि पदों के लिए भी उसने दूसरे की जगह परीक्षा दी। उसने परीक्षा देने के लिए उम्मीदवारों से  9 से 18 लाख रुपये वसूले। 

विज्ञापन


पंचकूला के एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़े की जांच जारी है। अब तक हुई पूछताछ में आरोपी मानिक सिंह ने माना है कि उसने पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा देने के एवज में अंकित, अमित और संदीप लाठर से नौ-नौ लाख रुपये लिए थे। इसके अलावा उसने पटवारी, लैब टेक्नीशियन, कमांडो, एएलएम आदि पदों का पेपर देने के बदले उम्मीदवारों से 18 लाख रुपये तक लिए थे।
विज्ञापन


सरगना अशोक ने भी कुछ प्रतियोगियों के बदले दी परीक्षा
पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में सरगना अशोक निवासी हिसार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापे मार रही है। पूछताछ में सामने आया है कि अशोक उम्मीदवारों की सेटिंग कर मानिक सिंह से परीक्षा दिलवाता था। मानिक ने बताया कि अशोक ने कुछ प्रतियोगियों की जगह खुद भी पेपर दिए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि फर्जी डॉक्यूमेंट बनवाकर आरोपी मानिक सिंह परीक्षा देता था। उन्होंने बताया कि अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में बायोमीट्रिक जांच नहीं हुई, इसलिए ये आरोपी बचने में सफल हो गए। दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अभी तक एसआईटी ने 19 लोगों को  गिरफ्तार किया है। जल्द ही इस अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


40 महिला उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा में गड़बड़ी  
विजय नेहरा ने बताया कि 40 महिला उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इसे लेकर महिला उम्मीदवारों को समन भेजा गया है। इसके बाद भी अभी तक एक भी महिला उम्मीदवार पेश नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये लोग पेश नहीं होंगी तो उनको गिरफ्तार  किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed