फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big reveals about two youth arrested from Karnal

हिसार : करनाल से गिरफ्तार दो युवकों पर बड़ा खुलासा, अमेरिका से भेजे गए थे लाखों रुपये

Thu, 31 Dec 2020 02:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 31 Dec 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Big reveals about two youth arrested from Karnal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

हिसार एसटीएफ इंचार्ज एवं निरीक्षक पवन कुमार की टीम ने 23 दिसंबर को करनाल सदर थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में लुधियाना के दौराहा निवासी तेजप्रकाश उर्फ काका व आकाशदीप सिंह उर्फ सोनू को करनाल से हथियारों सहित काबू किया था। इंचार्ज पवन कुमार के अनुसार रिमांड के दौरान आरोपियों ने बताया कि उनका संपर्क अमेरिका में रहने वाले गुरमीत सिंह से है। 

विज्ञापन


गुरमीत सिंह धर्म के प्रति कट्टरता का संदेश देता था और कहता था कि जो भी व्यक्ति हमारे धर्म के खिलाफ बातें करता है उसको जान से मार दो। उन्होंने बताया कि गुरमीत सिंह ने मनीग्राम के माध्यम से लाखों रुपये इनके पास ट्रांसफर किए थे और कहा था कि इन रुपयों से हथियार खरीदकर हमारे धर्म के खिलाफ बोलने वाले अमृतसर निवासी सुधीर सुरी और लुधियाना निवासी गुरुशरण मंड को जान से मार दें।
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि आरोपी इन्हीं दो लोगों को मारने के लिए हथियार लाते वक्त एसटीएफ के हत्थे चढ़ गए। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेशकर चार दिन के रिमांड के बाद 28 दिसंबर को जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed