फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big fruad of trillions by bernala father and son, arrested

डेढ़ सौ लोगों से ठगे 3 करोड़, पिता-पुत्र को निवेशकों ने दबोचा

Wed, 27 Jan 2016 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Updated Wed, 27 Jan 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन
big fruad of trillions by bernala father and son, arrested

क्राउन चिटफंड कंपनी, पर्ल्स कंपनी के बाद अब लोगों को बैंक से भी ज्यादा ब्याज का लालच देकर तीन करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। सदर बाजार की बंद गली में दिल्ली मेडिकल हॉल के मालिक व उनके बेटों ने लोगों को लालच देकर करोड़ों की राशि ऐंठ ली। आरोपी डेढ़ माह से फरार था।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों पर ठगी का मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी डॉक्टर पुष्कर गोयल फरार है। जानकारी के अनुसार डॉक्टर गोयल वर्ष 2009 से लोगों को बैंक से भी ज्यादा ब्याज का लालच देकर रुपये वसूलता था। वह अब तक 150 से ज्यादा लोगों से तीन करोड़ रुपये ऐंठ चुका है।
विज्ञापन


देर रात डॉक्टर पुष्कर गोयल, डॉक्टर वरिंदर गोयल और भाई योगेश गोयल जब घर के बाहर टेंपो पर घर का सारा सामान लादकर शहर से रफूचक्कर होने की योजना बना रहे थे तो पीड़ित निवेशक वहां पहुंच गए। उन्होंने वरिंदर गोयल व योगेश गोयल को पकड़ लिया। पुष्कर गोयल भागने में सफल हो गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने पहुंचने पर जब पुलिस कथित आरोपियों पर कार्रवाई के लिए आनाकानी करने लगी तो पीड़ित निवेशकों ने थाने के समक्ष हंगामा शुरू कर दिया। जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन के भरोसा दिलाने पर लोग शांत हुए।

एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर वरिंदर गोयल व योगेश गोयल को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार डॉक्टर पुष्कर गोयल को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


इन लोगों के फंसे हैं लाखों रुपये

आरोपियों ने मनजीत सिंह बरनाला से दो लाख, गुरपिंदर सिंह से तीन लाख, भिंदर सिंह से 50 लाख, कौरजीत के 30 लाख, बलजीत से 40 लाख, नोनी से पांच लाख, रिंका से 10 लाख, जतिंदर कुमार से नौ लाख, सुरजीत कुमार से नौ लाख, दीपक कुमार से 16 लाख, गगन कांसल के छह लाख, संदीप से छह लाख, हरमनदीप सिंह से 20 हजार, प्रदीप सिंह से 15 हजार, नाजर सिंह से दो लाख, पप्पी डॉक्टर के साढे़ तीन लाख, विक्रमजीत सिंह से 11 लाख, सतनाम सिंह से दो लाख 50 हजार, मलकीत सिंह से पांच लाख, जसपाल सिंह से 33 लाख रुपये ऐंठें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed