फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big fraud on the name of sending abroad, Haryana crime news

कनाडा भेजने की बजाय दंपति को भेज दिया थाईलैंड, साढ़े 20 लाख भी ठगे

Sat, 30 Dec 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल/सीवन
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल/सीवन Updated Sat, 30 Dec 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
Big fraud on the name of sending abroad, Haryana crime news
विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख 50 हजार रुपये ठगे - फोटो : Demo Photo
कनाडा भेजने के नाम पर एजेंटों ने एक दंपति को थाईलैंड ले जाकर छोड़ दिया। वहां भी वे उनसे 5 हजार अमेरिकी डॉलर लेकर फरार हो गए। जबकि 20 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी पहले कर चुके थे।
विज्ञापन


किसी तरह पीड़ित दंपति वापस लौटा और पुलिस में शिकायत दी। पीड़ितों में ठगी का शिकार हुए व्यक्ति का साला भी शामिल है। फिलहाल पुलिस ने पंजाब व दिल्ली के पांच एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव रसूलपुर निवासी रणजीत ने बताया कि उसका बेटा एमकॉम करने के बाद एक बीमा कंपनी में नौकरी कर रहा था। अगस्त 2016 में वह अपने बेटे के साथ किसी काम से पटियाला गया था। इस दौरान उसकी मुलाकात जालंधर के न्यू रसीला नगर के इकबाल सिंह के साथ हुई। इकबाल ने कहा कि वह टूरिज्म मैनेजमेंट करने वाली कंपनी का सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी कंपनी युवाओं को विदेश में रोजगार दिलवाती है और वे कई लोगों को कनाडा, अमेरिका, जर्मनी व इटली भेज चुके हैं। आरोपी ने उसके बेटे हरजोत को कनाडा भेजने का झांसा दिया और बेटे का नंबर ले लिया। बेटे हरजोत व इकबाल की कई बार मोबाइल पर बात होने से जान पहचान बढ़ गई तो उसने नई दिल्ली के नारायण प्रसाद, रामगोपाल, अशोक कुमार व महसूर के बारे में बताते हुए कहा कि वे सभी मिलकर कार्य करते हैं।

थाईलैंड में ठगे 5 हजार डॉलर

Big fraud on the name of sending abroad, Haryana crime news
डेमो इमेज
बात आगे बढ़ी तो हरजोत ने अपनी बहन प्रभदीप कौर व जीजा अमृतपाल को भी विदेश भेजने के बारे में पूछा। इकबाल ने तीनों को 40 लाख रुपये में कनाडा भेजने की बात कही और पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज ले लिए।

यह भी तय हुआ कि 20 लाख रुपये पहले और 20 लाख रुपये कनाडा जाने के बाद देने होंगे। आरोप है कि इसके बाद सितंबर 2016 में इकबाल व रामगोपाल रसूलपुर आए और चार लाख रुपये ले गए। आधी रकम में से बचे पैसे बैंक खातों में डलवा दिए।

थाईलैंड में ठगे 5 हजार डॉलर
आधे पैसे लेने के बाद आरोपियों ने कहा कि जल्द ही वे उन्हें कनाडा भेज देंगे इसलिए 20 लाख रुपये और देने का इंतजाम रखे। कुछ दिनों बाद इकबाल ने हरजोत से कहा कि उसकी बहन व जीजा का कनाडा का वीजा आ गया है। जिन्हें पहले थाईलैंड लेकर जाएंगे और फिर कनाडा भेजा जाएगा। हरजोत का वीजा जनवरी 2017 में आने की बात कही।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बेटी व दामाद को थाईलैंड ले जाकर उनसे कनाडा की टिकट बनवाने के लिए 5 हजार अमेरिकी डॉलर मांगे। डॉलर लेने के बाद वह व्यक्ति दोबारा नहीं आया। डॉलर गंवाकर उसकी बेटी व दामाद मुश्किल से भारत लौटे। जब उन्हें धोखाधड़ी का पता चला तो पैसे वापस मांगे। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने उन्हें धमकी दी। 

सीवन थाना एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने रणजीत सिंह की शिकायत पर इकबाल सिंह, नारायण सिंह डौमला, रामगोपाल फर्म, अशोक कुमार, महसूर हसल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed