{"_id":"573957244f1c1b0f19ac790a","slug":"big-disclousement-of-car-hijacked-in-gurdaspur-and-found-in-pak-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान बार्डर के पास मिली 'अगवा' कार, जांच में उभरी 4 बातें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाकिस्तान बार्डर के पास मिली 'अगवा' कार, जांच में उभरी 4 बातें
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर।
Updated Wed, 18 May 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के गुरदासपुर में कार हाईजैक होने के चलते तैनात सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर से पठानकोट जा रही स्विफ्ट डिजायर कार को अगवा कर ले गए बदमाश उसे पाकिस्तान बार्डर के पास छोड़ भाग निकले। जांच में 4 बातें उभरकर सामने आई हैं। खास बात यह है कि लूटी गई कार सीमावर्ती इलाके से बरामद हुई और उसके दो टायरों की हवा निकली थी। जिस स्थान से गाड़ी मिली है वहां से पाक सीमा करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर है।
वहीं टाटा सूमो गाड़ी को घटनास्थल से महज कुछ ही दूरी पर स्थित गांव मानकोर सिंह के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने टाटा सूमो में से रिवायती औजार भी बरामद किए हैं। जब बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया तब चालक प्रदीप का मोबाइल उसकी स्विफ्ट कार में रह गया था।
इस बात की जानकारी मिलने पर बदमाशों की तलाश में लगी पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन के जरिये लूटी गई कार का पता लगाया। चालक ने पुलिस को बताया कि बदमाश पंजाबी में बात कर रहे थे और उनकी उम्र करीब तीस वर्ष के आसपास थी।
विज्ञापन
जैसे ही पुलिस को पता चला कि किसी ड्राइवर को घायल कर कुछ लोग गाड़ी लूट ले गए है तो तुरंत अलर्ट जारी कर दिया गया। इससे पहले पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में एसपी की गाड़ी हाईजैक करने से पहले आतंकियों ने एक टैक्सी चालक का गला रेता था और फिर एसपी की गाड़ी का इस्तेमाल पठानकोट एयरबेस हमले को अंजाम देने में किया था।

पूरे इलाके में रेड अलर्ट जारी
पंजाब के गुरदासपुर में हाईजैक की गई कार और टाटा सूमो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पठानकोट निवासी प्रदीप सैनी टैक्सी चालक है और शनिवार को वह कुछ यात्रियों को पठानकोट से अमृतसर छोड़ने के लिए गया था। शनिवार देर रात करीब साढ़े दस बजे वह अपनी कार से पठानकोट लौट रहा था। गुरदासपुर के बब्बरी बाइपास के पास सामने से आ रही एक टाटा सूमो उसकी कार के आगे आकर रुक गई। इसमें तीन युवक सवार थे। सूमो से दो युवक उतरे और रिवायती औजार (जमीन खुदाई में इस्तेमाल होने वाले) से हमला कर दिया। इसके बाद दो युवक उसकी गाड़ी में और एक टाटा सूमो में सवार हो वहां से फरार हो गया।
कोट
दोनों गाड़ियों को बरामद कर पूरे इलाके में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
एसएसपी जगदीप सिंह हुंदल
कोट
दोनों गाड़ियों को बरामद कर पूरे इलाके में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
एसएसपी जगदीप सिंह हुंदल