{"_id":"5736c3fe4f1c1b7e10919aa8","slug":"big-disclousement-in-train-bomb-blast-at-panipat-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में हुए ट्रेन ब्लास्ट में सनसनीखेज खुलासा, टाइम बम था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानीपत में हुए ट्रेन ब्लास्ट में सनसनीखेज खुलासा, टाइम बम था
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत।
Updated Mon, 16 May 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पानीपत पैसेंजर ट्रेन में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत रेलवे स्टेशन के यार्ड में वीरवार देर शाम पैसेंजर ट्रेन में विस्फोट टाइमर बम से हुआ था। जीआरपी ने मौके से वायरिंग से जुड़ी घड़ी भी बरामद की है। हालांकि विस्फोटक कम क्षमता का होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। मधुबन से आई फोरेंसिक टीम मौके से जब्त विस्फोटक के अंश, टाइमर आदि अपने साथ ले गई है। शुक्रवार को जीआरपी और आरपीएफ के आईजी स्तर के अफसरों ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा का जायजा लिया। विस्फोट के समय ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर चार पुलिसकर्मियों की गैरहाजिरी दर्ज की गई है।
रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में विस्फोट के बाद शुक्रवार को जीआरपी व आरपीएफ के आला अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। दोपहर करीब 3.50 बजे दिल्ली से पहुंचे आरपीएफ के आईजी संजय किशोर ने रेलवे यार्ड में खड़े क्षतिग्रस्त रैक का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
डीएसपी रेलवे जगदीप दूहन ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फोरेंसिक दस्ते की जांच में पाया गया कि यह धमाका कम शक्तिशाली टाइमर बम से किया गया था। इसमें फिलहाल किसी आतंकी का हाथ होने का कोई संकेत नहीं मिला है। संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गए किशोर को भी छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वीरवार रात सवा आठ बजे पुरानी दिल्ली से चलकर पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची 64451 पैसेंजर ट्रेन में करीब 8.05 बजे उस वक्त धमाका हुआ था जब ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर चार से यार्ड में ले जाया जा रहा था। आगे वाली रैक में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई थी। अफसरों के साथ ही एफएसल टीम, बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए थे।