फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bhiwani boy crushed by truck, sister died in shock

देखिए ऐसे भी आ जाती है मौत, भाई को ट्रक ने कुचला, सदमे में बहन की मौत

Wed, 11 Oct 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Wed, 11 Oct 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
bhiwani boy crushed by truck, sister died in shock
ट्रक की चपेट में बाइक सवार
मौत कब और कैसे आ जाए, कोई नहीं जानता। भाई ट्रक की चपेट में आया, वह उसके पांवों के ऊपर से गुजर गया। वहीं इस सदमे में बहन ने दम तोड़ दिया। हादसा हरियाणा के भिवानी में हुआ। तोशाम में बस स्टैंड के सामने मुख्य मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बहन बाल-बाल बच गईं। लेकिन, भाई की हालत देख बहन को इतना सदमा लगा कि मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


यह हादसा उस वक्त हुआ, जब युवक अपनी बहन को कॉलेज छोड़ने जा रहा था। छात्रा मिताथल गांव की रहने वाली थी। सोमवार सुबह करीबन नौ बजे सौरभ अपनी बहन रीना को बंसीलाल महिला कॉलेज छोड़ने जा रहा था। तोशाम बस स्टैंड के सामने ट्रक की चपेट में आ गया। मोटरसाइकिल से गिरने के बाद ट्रक सौरभ के पांव के ऊपर से गुजर गया। भाई के पैर से खून निकलता देख बहन भी चिल्लाई और आसपास खड़े लोगों से भाई को संभालने के लिए गुहार लगाई। तभी अचानक रीना गिर पड़ी और दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रीना राजकीय बंसीलाल महिला महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। छात्रा रीना पढ़ाई के लिए अपनी मौसी के पास तोशाम में ही रहती थी। भाई सौरभ रविवार को ही तोशाम आया था। सोमवार सुबह सौरभ मोटरसाइकिल से बहन को कॉलेज छोड़ने जा रहा था कि अचानक यह हादसा हो गया। सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सौरभ को हिसार रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

bhiwani boy crushed by truck, sister died in shock
ट्रक की चपेट में बाइक सवार - फोटो : Demo pic
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी ले गई। पुलिस ने मृतक रीना के मौसी के लड़के नवीन की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337, 304ए के तहत ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही महाविद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। स्टाफ के कई सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे, लेकिन छात्रा रीना दम तोड़ चुकी थी। घटना में जांच अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। नवीन की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

गम में डूबा कॉलेज
कॉलेज में माहौल गमगीन हो गया। छात्रा की मौत पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया और कक्षाएं नहीं लगाई गईं। छात्रा की मौत पर महाविद्यालय में दो मिनट का मौन रखा। महाविद्यालय से सहायक प्रोफेसर रीना पंघाल ने छात्रा की मौत पर कहा कि छात्रा रीना बहुत ही लगनशीन और कर्तव्यनिष्ठा वाली लड़की थी। पूरे कॉलेज प्रशासन को छात्रा की मौत पर गहरा सदमा लगा है।

सवाल: भारी वाहनों की शहर में एंट्री क्यों
तोशाम के व्यापारी राजेश गुप्ता ने घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि तोशाम में बाईपास होने के बावजूद भारी वाहनों का अंदर से निकलना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। इस संबंध में प्रशासन से कई बार मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed