फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   betting on world cup, bookie is not favour of india

वर्ल्डकप पर सट्टा, जानिए किस देश का कितना रेट?

Tue, 24 Mar 2015 05:43 PM IST
विकास मल्होत्रा/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विकास मल्होत्रा/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 24 Mar 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
betting on world cup, bookie is not favour of india

विश्व कप-2011 में वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियन बनी भारतीय टीम की स्थिति इस बार अच्छी नहीं दिख रही है। सट्टेबाजों ने विश्व कप के दावेदारों में भारत को चौथा स्थान दिया हुआ है। तीनों दिग्गज टीमों में सट्टेबाज भारतीय टीम को तवज्जो नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन


इस बार सट्टेबाजों की पहली पसंद दक्षिण अफ्रीका की टीम है। वहीं आस्ट्रेलिया दूसरे, न्यूजीलैंड तीसरे और भारतीय टीम को चौथे पर लाया जा रहा है। भारत की स्थिति गेंदबाजों की वजह से काफी कमजोर बताई जा रही है।
विज्ञापन


सट्टेबाजों के अनुसार दक्षिण अफ्रीका को एक रुपये पर 1.40 रुपये दिए जा रहे हैं। दूसरे स्थान पर आस्ट्रेलिया को एक रुपये के साथ 1.70 रुपये, न्यूजीलैंड को एक रुपये के साथ 3.30 रुपये और भारत को एक रुपये के साथ 5.10 रुपये दिए जा रहे हैं। सट्टेबाजों की नजर में अभी तक विश्वकप में लगातार सातवीं जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम काफी कमजोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छी फार्म में चल रहे दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स सट्टेबाजों की पहली पसंद है। वहीं भारत की ओर से शिखर धवन और रोहित शर्मा पर पैसे लगाए जा रहे हैं। सट्टेबाजों की माने तो अगर मैच के रिजल्ट बदलते हैं तो पूरे सट्टे के समीकरण बदलने के भी आसार हैं।

एक सट्टेबाज ने कहा कि मंगलवार को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच में खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल में सट्टेबाज दक्षिण अफ्रीका को जिता रहे हैं। उनका मानना है कि अगर अफ्रीका मैच जीतती है तो दस हजार रुपये पर 7900 रुपये वापस मिलेंगे। वहीं अगर न्यूजीलैंड जीतता है तो 8100 से दस हजार दिए जाएंगे।

बल्लेबाजों में एबी डिविलियर्स सट्टा बाजार में पहली पसंद

betting on world cup, bookie is not favour of india

वीरवार को सिडनी में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच में खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल में सट्टेबाज आस्ट्रेलियाई टीम को तवज्जो दे रहे हैं। उनका मानना है कि अगर आस्ट्रेलिया की टीम जीतती है तो दस हजार का 62 सौ रुपये मिलेगा।

वहीं अगर भारत जीतता है तो 6400 रुपये के दस हजार वापस मिलेंगे। इस हिसाब से भारत की टीम काफी कमजोर पड़ रही है। सट्टेबाजार 29 मार्च को होने वाले फाइनल विश्वकप आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने के आसार बता रहा है।

सिडनी में 12 में से एक मैच ही जीता है भारत
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले मैच में जहां सट्टा बाजार भारत को कमजोर टीम बता रहा है। वहीं आंकड़ों में भी भारत की स्थिति अच्छी नहीं है। सिडनी में भारत अब तक 12 मैच खेला है। इसमें भारत को एक ही मैच में जीत हासिल हुई है।

लगातार फार्म में चल रहे दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स सट्टा बाजार में सबकी पहली पसंद हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ 66 गेंदों पर नाबाद 162 रन की पारी खेल सब की नजर में आए डिविलियर्स सट्टेबाजों की भी पसंद बन गए।

सट्टा बाजार में दूसरी पसंद न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेडन मेककुलम है। वहीं आस्ट्रेलिया के स्मित और भारत के शिखर धवन व रोहित शर्मा सट्टाबाजार में सबकी पसंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed