फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   betting of 1 million on cock fighting, 19 arrested

मुर्गों की लड़ाई पर 1 करोड़ का सट्टा, 19 गिरफ्तार

Wed, 25 Feb 2015 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Wed, 25 Feb 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
betting of 1 million on cock fighting, 19 arrested

वर्ल्ड कप के सीजन में मुर्गों पर सट्टे की बात सुनकर आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन पुलिस ने वन्य जीवों पर अत्याचार की श्रेणी में आने वाली मुर्गों की लड़ाई पर दांव लगाने वाले 19 लोगों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन


पानीपत थर्मल के नजदीक हो रहे इसे खेल का पुलिस ने पीपल फॉर एनीमल संस्था के सहयोग से पर्दाफाश किया। संस्था का दावा है कि मुर्गों पर करीब एक करोड़ रुपये का सट्टा लगा था। लड़ाई में करीब डेढ़ दर्जन मुर्गे लहूलुहान हो गए, जिन्हें पशु चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


इस खेल को देखने चार-पांच सौ लोग आए थे। पुलिस के पहुंचते ही अनेक लोग भाग गए। मौके से 19 लोगों को गिरफ्तार कर करीब 50 मोटरसाइकिल व दूसरे वाहन जब्त किए गए हैं।  पीपल फॉर एनीमल के पदाधिकारियों को साथ लेकर पुलिस ने थाना मतलौडा के तहत थर्मल क्षेत्र में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर खुले मैदान में मुर्गों की लड़ाई करवाकर सट्टा खेला जा रहा था। करीब पांच सौ लोग यहां जमा थे और पानीपत व आसपास के जिलों समेत यूपी व दिल्ली से लोग दांव लगाने आए थे।

डेढ़ दर्जन मुर्गे घायलावस्था में मिले

betting of 1 million on cock fighting, 19 arrested

पीपल फॉर एनीमल व पुलिस की टीम को देखकर खाईवाल व बोलीदाता समेत तमाशबीन बने लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने 19 लोगों को काबू कर लिया। करीब डेढ़ दर्जन मुर्गे घायलावस्था में मिले, जिन्हें पशु चिकित्सालय ले जाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गेंबलिंग एक्ट, पशु क्रूरता समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

आईजी व एसपी को दी थी सूचना
पीपल फॉर एलीमल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने मुर्गों की लड़ाई पर सट्टे की सूचना आईजी रोहतक रेंज व पुलिस अधीक्षक पानीपत को दी थी। गुप्ता का आरोप है कि मतलौडा पुलिस को मुर्गों की लड़ाई पर सट्टे की पूरी जानकारी होती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करती। ऐसे में सीआईए पानीपत को साथ लेकर दबिश दी गई।

ये लोग हुए गिरफ्तार
करनाल निवासी शालू, भेला, गन्नौर निवासी सन्नी,नवादा पार निवासी जगपाल, खेड़ी तगा निवासी राज,ू मेला खालसा निवासी बलवान नाथ, पलहेड़ा निवासी बबू खान, चांद सराय-करनाल निवास कर्ण, समालखा निवासी अजीत, कृष्ण व दलबीर, अराईपुरा निवासी सोनू व काला, पानीपत निवासी हंगा व प्रेम, कांधला(यूपी) का ऐजाज, पत्थरगढ़ का राशिद, रामगढ़ निवासी श्रीचंद, जहांगीरपुरी(दिल्ली) निवासी सोमपाल को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed