अपने ही प्रेमी से मां ने करा दी नाबालिग बेटी की शादी, पति ने अवैध संबंध के लिए बनाया दबाव
खुद के अवैध संबंध को छिपाने के लिए एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी अपने प्रेमी से कर दी। हैरानी की बात यह है कि पीड़िता की मां और उसका पति शादी के बाद उसके साथ मारपीट करते थे कि वह अन्य लोगों के साथ संबंध बनाए। मगर पीड़िता इस काम में पड़ना नहीं चाहती थी तो वह किसी तरह वहां से भाग निकली।
वह अपने पिता के पास टिब्बा रोड पहुंची। इसके बाद उसने पुलिस अधिकारियों को इसकी शिकायत दी। थाना टिब्बा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसकी मां और नवांशहर निवासी युवक (पति) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला जालंधर देहात पुलिस से जुड़ा होने के कारण मामले की जांच जालंधर देहात पुलिस को भेज दी गई है।
इसे भी पढ़ें- हरियाणाः रेवाड़ी में दो बच्चों को लेकर नहर में कूदी पुलिसकर्मी की पत्नी, महिला-बेटे का शव मिला
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसकी मां के कई लोगों के साथ संबंध थे। इसके चलते उसके पिता, मां से अलग टिब्बा रोड पर रहने लगे। पिता के जाने के बाद पीड़िता की मां उसके साथ मारपीट करने लगी और उस पर दबाव बनाने लगी कि वह लोगों के साथ संबंध बनाए।
मारपीट से बचने के लिए पीड़िता ने वही किया जो उसकी मां ने कहा। पीड़िता के मुताबिक आरोपी युवक के साथ उसकी मां के संबंध थे। उसकी मां ने अपने संबंध छिपाने के लिए उसे रिश्तेदारी में बदलने की प्लानिंग बनाई और आरोपी से तीन लाख रुपये लेकर उसकी शादी आरोपी से करवा दी।
ससुराल में जाने के बाद आरोपी युवक भी उसे मारपीट कर अन्य लोगों से संबंध बनाने का दबाव बनाया। इसके बाद पीड़िता अपनी मां के पास आ गई। मगर उसकी मां ने एक नहीं सुनी और मारपीट कर उसे वापस ससुराल छोड़ आई।
यह भी पढ़ें- पंजाब के अमृतसर में मिले युवक और युवती के शव, धड़ से अलग दोनों के सिर, स्कूटी भी बरामद
वहां आरोपी महिला (पीड़िता की मां) और अपने पति को आपत्तिजनक हालत में देख कर पीड़िता भाग निकली और अपने पिता के पास पहुंची। इसके बाद इसकी शिकायत अधिकारियों को दी। थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और आगे की जांच जालंधर देहात पुलिस को सौंप दी है।