{"_id":"99ec71597e9d19286fd8d5806e18741c","slug":"beating-of-khuspreet-killers-in-court-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशप्रीत हत्याकांड: मासूम के हत्यारों को लोगों ने खूब पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुशप्रीत हत्याकांड: मासूम के हत्यारों को लोगों ने खूब पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Apr 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजा सुनाने से पहले खुशप्रीत के हत्यारों को लोगों ने खूब पीटा। अदालत के अंदर भी खुशप्रीत के परिवार के सदस्य और दोषियों के रिश्तेदारों के बीच जमकर बहस हुई।
विज्ञापन
मामला तब तूल पकड़ गया जब दोषियों को परिवार के सदस्यों से मिलने दिया गया। हत्या में दोषी ठहराए गए सुखदेव सिंह और गुरमिंदर सिंह की पत्नी और बहन उनसे मिलने आईं।
विज्ञापन
उन्होंने दोनों को गले भी लगाया। इस पर खुशप्रीत की चाची कर्मजीत कौर ने विरोध किया। इस पर हंगामा हुआ। इसके बाद जैसे ही दोषियों को कोर्ट से बाहर बैरक में ले जाया गया लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मुश्किल से दोषियों को बचाया। उसके बाद जब शाम 4 बजे दोषियों को सजा के लिए बुलाया जाना था तो पुलिस अदालत के पिछली तरफ से दोषियों को लेकर आई और सजा के बाद पीछे से ही बैरक तक पहुंचाया।
खुशप्रीत की चाची को मारा थप्पड़
खुशप्रीत की चाची कर्मजीत कौर ने आरोप लगाया है कि हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए दोनों युवकों की बहन ने उसे थप्पड़ मारा। पुलिस ने दोषियों को परिजनों से मिलने की मंजूरी दी। उक्त मारपीट को लेकर जिला अदालत में अफरातफरी मच गई।