पूर्व सीएम के हत्यारे ने जेल में पत्रकार को बुरी तरह पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजेआणा ने जेल में मिलने आए एक वरिष्ठ पत्रकार को बुरी तरह पीट दिया। घटना पटियाला की है। पीड़ित पत्रकार का नाम कंवर संधू बताय जा रहा है। बताया जा रहा है कि संधू को राजोआना तक जाने के लिए आज्ञा देने वाले जेल अधिकारी जगमेल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।
इस पूरी घटना के समय पिंकी कैट भी जेल में ही मौजूद था। पिंकी के सुमेध सैनी के बारे में खुलासों पर पत्रकार संधू काफी देर से उसके साथ डिबेट भी सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं।
शनिवार को राजोआना से मुलाकात करने के लिए उसके जीजा बलजीत सिंह व अन्य पारिवारिक मेंबर आए हुए थे। राजोआना से मुलाकात के लिए कंवर संधू भी जेल में सुपरिंटेंडेंट के कमरे में तय समय पर पहुंचे। वहीं पास के एक कमरे में पिंकी भी बैठा था।
पत्रकार ने हवारा की बात छेड़ी तो मारपीट शुरू कर दी
बताया जा रहा है कि जब राजोआना को उसके परिजन जेल सुपरिंटेंडेंट के कमरे में मिले, तो सहायक सुपरिंटेंडेंट जगमेल सिंह को पूछकर पत्रकार कंवर संधू भी राजोआना के पास चले गए।
संधू ने जैसे ही राजोआना के सामने जाकर जगतार सिंह हवारा की बात छेड़ी, तो राजोआना ने संधू से मारपीट की। इस दौरान कंवर संधू की पगड़ी उतर गई और मुंह से खून भी आ गया।
घटना के बाद संधू बाहर आ गए और तब से उनके बारे में कोई सूचना नहीं है कि वह कहां हैं। उधर पिंकी कैट का कहना है कि वह इस घटना के समय जेल में ही मौजूद था, लेकिन अपने किसी काम गया हुआ था। उसको मारपीट की आवाज ही सुनाई दी है। इस बारे में कई बार मोबाइल पर संपर्क करने पर भी जेल के सुपरिंटेंडेंट ने बात नहीं की।