नशे की लत ने बनाया कनाडा से बीबीए को चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग्स के नशे ने कनाडा से बीबीए की पढ़ाई करने वाले एक युवक को चोर बना दिया। क्राइम ब्रांच ने मोहाली निवासी साहिल कौशल को गिरफ्तार कर शुक्रवार जिला अदालत में पेश किया।
अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी से शहर में हुई तीन चोरी और छह झपटमारी की वारदात के खुलासे का दावा किया है।
नशे की लत ने बना दिया चोर
क्राइम ब्रांच के अनुसार ड्रग्स के नशे की लत को पूरा करने के लिए साहिल चोरी की वारदात करता था। सबसे पहले औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने साहिल को एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया था।
इसके बाद उससे पूछताछ में शहर में हुई अन्य वारदात के बारे में पता चला। पुलिस के अनुसार साहिल ने दो जनवरी को सेक्टर-34 की पार्किंग से एस्टीम कार चोरी की थी। पुलिस ने इसे बरामद कर लिया है।
इसके बाद साहिल ने 7 फरवरी को सेक्टर-38 वेस्ट से छह लाख रुपये के आभूषण चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुछ गहने बरामद किए हैं।
चार साल में 8 बार हो चुका गिरफ्तार
पुलिस ने साहिल से चोरी का एक रिवाल्वर भी बरामद किया है, जो उसने 19 मार्च 2013 को सेक्टर-39 के एक बंद मकान से चोरी किया था। यह विदेशी रिवाल्वर पंजाब के रिटायर्ड आईजी स्व. हर्दिश सिंह रंधावा का था।
क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी शहर के उन घरों को टारगेट बनाता था जो कि दोपहर को खुले होते थे। वह आयरन राड से ताला तोड़कर अंदर घुसता था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शहर में छह झपटमारी की वारदात को भी अंजाम दिया है।
पुलिस ने साहिल पिछले चार साल में अब तक आठ बार गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले भी क्राइम ब्रांच की टीम उसे उसके गिरोह के अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही उनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी किया गया सामान बरामद कर चुकी है।
अच्छे परिवार से रखता है ताल्लुक
ड्रग्स की लत से चोर बना साहिल अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि साहिल के पिता अस्पतालों में सर्जिकल इक्यूपमेंट सप्लाई करने का कारोबार करते हैं, जबकि उसकी मां सीए हैं।