{"_id":"5a78499f4f1c1b4f588b6dda","slug":"bathinda-boy-committed-suicide-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडाः दो दिन से लापता था युवक, घर में तीसरी मंजिल पर फंदे से झूलता मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बठिंडाः दो दिन से लापता था युवक, घर में तीसरी मंजिल पर फंदे से झूलता मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Mon, 05 Feb 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
युवक ने लगाई फांसी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक दो दिन से लापता था, पर वो अब अपने ही घर में तीसरी मंजिल पर फंदे से लटकता हुआ मिला तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना पंजाब के बठिंडा की है। शहीद भगत सिंह नगर में रहने वाले एक युवक ने रविवार देर रात फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
युवक एक दिन से लापता था, लेकिन परिवार को नहीं पता चला कि युवक घर की ही तीसरी मंजिल फंदे से लटका है। शहीद भगत सिंह नगर की गली नंबर 5 में रहने वाला युवक 24 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र जीवन कुमार शनिवार सुबह से ही घर से गायब हो गया।
परिवार के लोग शाम तक राजेश के घर वापस न आने पर परेशान हो गए तथा तलाश शुरू कर दी। पुलिस को भी गुमशुदगी के संबंध में बताया। रविवार को रात जब पारिवारिक सदस्यों ने घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में लाइट जलती दिखाई दी परिवार सदस्यों ने कमरे में जाकर देखा तो राजेश पंखे के साथ नायलॉन की रस्सी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर चुका था।
विज्ञापन
वारदात की सूचना मिलते ही वर्धमान पुलिस चौकी टीम तथा समाजसेवी संस्था युवक वेलफेयर सोसाइटी को दी जो सूचना पर मौके पर पहुंचे। सोसाइटी सदस्यों ने पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। परिवार सदस्यों ने बताया कि मृतक कुछ दिन से परेशान था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंधी वर्धमान पुलिस चौकी प्रभारी हरनेक सिंह ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है और युवक के खुदकुशी केे कारणों का पता लगा रही है।