फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Banking Fraud With A Man in Nangal

पहले खाते से निकाली रकम, फिर फोन कर बोला- इसकी शिकायत पुलिस के पास जरूर करें

Sun, 11 Aug 2019 03:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Aug 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
Banking Fraud With A Man in Nangal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

जालसाजों ने बैंक खाते से 40 हजार रुपये पार कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने खाताधारक को फोन पर नकदी निकालने की जानकारी देने के साथ पुलिस में शिकायत करने की सलाह भी दे डाली। थाना नंगल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


आर्य सभा नंगल के अध्यक्ष सतीश कुमार अरोड़ा ने बताया ने शुक्रवार की देर रात उनके खाते से जालसाजों ने 40 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे फोन कर बताया कि आपके खाते से 40 हजार रुपये निकलवा लिए हैं।
विज्ञापन


इसकी शिकायत आप सुबह पुलिस के पास जरूर करें। सतीश अरोड़ा ने बताया कि यह खाता उनकी पत्नी आशा अरोड़ा के साथ संयुक्त है। सतीश अरोड़ा ने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि जब किसी को उन्होंने ओटीपी नंबर ही नही बताया तो उनके खाते से नकदी कैसे निकली। उन्होंने बताया उनकी यह रकम दिल्ली पीवीआर कम्पलेक्स से निकाली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होने कहा कि अब यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि जब पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी के बैंक खाते से रुपये निकलवाने के आरोपी 24 घंटों में पकड़े जा सकते है तो क्या उनके बैंक खाते से पैसें निकलवाने वालों को भी पुलिस पकड़ लाती है कि नहीं। 


इस संबंध में थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर पवन चौधरी ने बताया अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed