फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bank officers, phone call fraud, drawn from the account 42 thousand

बैंक अधिकरी बन किया फोन, खाते से निकाले 42 हजार

Tue, 13 Dec 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 13 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
bank officers, phone call fraud, drawn from the account 42 thousand
- फोटो : Demo Pic
एक नौजवान को पहले बैंक वाला बनकर फोन किया। इसके बाद बातों में उलझाकर उसकी मां के खाते से 42 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। इस संबंधी नौजवान ने अपनी शिकायत पुलिस को दे दी है। फेज-छह निवासी अमन ने बताया कि उसके दोस्त के फोन पर एक कॉल आई।
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया। उक्त व्यक्ति ने कहा कि उनका एटीएम एक्टिवेट नहीं है। जिसके लिए बैंक खाते की जानकारी देनी पड़ेगी, नहीं तो खाता बंद कर दिया जाएगा। जिसके बाद ने अपने खाते की जानकारी उन्हें दे दी। बाद में पता चला कि उक्त खाते में पैसे नहीं है। जिसके बाद कॉल करने वाले व्यक्ति ने किसी और खाते के बारे जानकारी देने के लिए कहा। तो उसने अमन से बात कराई।
विज्ञापन


अमन ने अपनी मां के इंडियन बैंक के खाते की पूरी जानकारी फोन करने वाले व्यक्ति को दी। जिसके बाद उसके खाते से 42 हजार रुपये की नकदी निकाल ली गई है। जिक्रयोग है कि यह पहला मामला नहीं है। नोटबंदी के दौरान यह तीसरा मामला है। दूसरी तरफ जिला पुलिस के सीनियर अधिकारी खुद मान चुके है कि ऑन लाइन ठगी के मामले में बढ़ रहे हैं। ऐसे में उनकी तरफ से लोगों को जागरूक करने के लिए स्पेशल मुहिम चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed