{"_id":"5c0e7a4fbdec22418f4928d4","slug":"banda-s-worker-died-due-to-falling-roof-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसाः छत गिरने से बांदा के मजदूर की मौत, एक हुआ घायल, दो अन्य बाल-बाल बचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसाः छत गिरने से बांदा के मजदूर की मौत, एक हुआ घायल, दो अन्य बाल-बाल बचे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
Updated Tue, 11 Dec 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के छोटी मुंडिया के परमजीत नगर इलाके में सोमवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब घर की कच्ची दीवार तोड़ते समय लेंटर ही नीचे गिर गया। लेंटर के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक मामूली रुप से घायल हो गया। इस हादसे में दो मजदूर बाल-बाल बच गए। क्रेन बुलवा कर मलबा हटवाया गया और शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान गणेश कुमार (19) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के कुछ समय बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सिविल अस्पताल भेज दिया है। मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला बांदा के रहने वाले प्रमोद ने बताया कि वह एक निजी फैक्ट्री में काम करता है और उसका भाई गणेश मजदूरी करता था।
विज्ञापन
गणेश ठेकेदार राहुल के साथ काम कर रहा था। परमजीत नगर में जसविंदर सिंह का मकान बना हुआ था। उसे तोड़ कर नया बनाना था। घर की दीवारें कच्ची मिट्टी की बनी हुई थी। राहुल मजदूरों को काम समझा कर खुद कहीं चला गया। दोपहर ढाई बजे के करीब जब मजदूरों ने दीवार तोड़नी शुरू की। इस दौरान घर का लेंटर उन पर गिर गया।
विज्ञापन
लेंटर गिरते ही दो मजदूर पीछे हट गए और गणेश नीचे दब गया। इस हादसे में मजदूर राजोल के मामूली चोटें आईं। उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही घर मालिक और ठेकेदार भी वहां पहुंच गए। क्रेन मंगवाकर मलबा हटाया गया, तब तक गणेश की मौत हो चुकी थी। गणेश के परिजनों का आरोप है कि पुलिस को घटना की तुरंत सूचना दे दी गई थी।
पुलिस हादसे के तीन घंटे बाद पहुंची। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।