{"_id":"6509399ef44461690b0fd155","slug":"bag-full-of-cash-worth-rs-50-thousand-stolen-in-charkhi-dadri-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: व्यक्ति को सब्जी खरीदना पड़ा महंगा, चोर ले गया 50 हजार की नकदी से भरा बैग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चरखी दादरी: व्यक्ति को सब्जी खरीदना पड़ा महंगा, चोर ले गया 50 हजार की नकदी से भरा बैग
Tue, 19 Sep 2023 11:35 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:35 AM IST
सार
मोहिंद्र सिंह ने बताया कि वो सब्जी खरीदने में मशगूल हो गया। इस बीच कोई उसका बैग चुरा ले गया। उसने अपने स्तर पर पता करने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। इसके बाद उसने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
चरखी दादरी थाना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैंक से नकदी निकलवाने के बाद रेहड़ी पर सब्जी खरीदने को रुके बाइक सवार का अज्ञात ने बैग चोरी कर लिया। बैग में करीब 50 हजार रुपये थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-9 निवासी मोहिंद्र सिंह ने बताया कि 18 सितंबर की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) से 50 हजार रुपये निकलवाए थे। इसके बाद वो घर आने के लिए चल पड़ा। सरदार झाडू सिंह चौक के समीप वो अपनी बाइक रोककर सब्जी खरीदने लगा और उस दौरान उसने रुपयों से भरा बैग बाइक पर ही रख दिया।
विज्ञापन
मोहिंद्र सिंह ने बताया कि वो सब्जी खरीदने में मशगूल हो गया। इस बीच कोई उसका बैग चुरा ले गया। उसने अपने स्तर पर पता करने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। इसके बाद उसने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन