फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Baba's director of Gurukul arrested in hissar, who eve teasing with girl students

छात्राओं से छेड़छाड़ करता था गुरुकुल का संचालक बाबा, अब हुआ गिरफ्तार...प्रिंसिपल पर भी संगीन आरोप

Wed, 26 Sep 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/हांसी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/हांसी (हरियाणा) Updated Wed, 26 Sep 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
Baba's director of Gurukul arrested in hissar, who eve teasing with girl students
आरोपी संचालक बाबा कृष्णानंद

हरियाणा के हिसार में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक गुरुकुल के संचालक बाबा कृष्णानंद को गिरफ्तार किया है। दस छात्राओं की शिकायत पर कृष्णानंद पर छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि बाबा छात्राओं को फेल करने और नाम काटने की धमकी देकर शर्मनाक हरकतें करता था। विरोध करने पर छात्राओं के साथ मारपीट की जाती थी। गुरुकुल की प्रिंसिपल पर संचालक का साथ देने का आरोप है। प्रिंसिपल फरार है। गुरुकुल के छात्रावास में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

विज्ञापन

Baba's director of Gurukul arrested in hissar, who eve teasing with girl students
आरोपी संचालक को गिरफ्तार करती पुलिस

 डीएसपी नरेंद्र कादियान ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे 100 नंबर पर गुरुकुल से एक छात्रा का फोन आया। उसने कहा कि गुरुकुल का संचालक बाबा कृष्णानंद उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता है। इसके बाद हांसी से सदर थाना प्रभारी उमेद सिंह महिला टीम के साथ गुरुकुल पहुंचे। छात्रा ने पुलिस को आपबीती सुनाई। 

इसी बीच गुरुकुल की 10-12 दूसरी छात्राओं ने भी कृष्णानंद पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए। इसके बाद पुलिस कृष्णानंद और छात्राओं को थाने ले गई। पुलिस ने आरोप लगाने वाली सभी छात्राओं के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की। डीएसपी ने बताया कि बाबा कृष्णानंद के खिलाफ पोक्सो एक्ट व धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दस छात्राओं ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। प्राचार्य सोमवार शाम से गुरुकुल से फरार है। गुरुकुल छात्रावास में सुरक्षा के चलते पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को गुरुकुल की प्रिंसिपल लेकर जाती थी बाबा के कमरे में

Baba's director of Gurukul arrested in hissar, who eve teasing with girl students
गुरुकुल के बाहर तैनात पुलिस

पुलिस को दिए बयान में एक छात्रा ने आरोप लगाया कि बाबा कृष्णानंद गुरुकुल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता है। छात्राओं के चेहरे पर हाथ फेरकर अश्लील हरकतें करता है। गुरुकुल की प्राचार्या सुनीता शर्मा उसका साथ देती हैं। शिकायतकर्ता छात्राएं नाबालिग बताई जा रही हैं। आरोप है कि प्राचार्य छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को बाबा के कमरे में लेकर जाती थी, जहां बाबा उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। यह बात किसी को बताने पर उनका नाम गुरुकुल से काटने और फेल करने की धमकी दी जाती थी। छात्राओं के साथ मारपीट की जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed