{"_id":"41517de32b1035ade0fb1c32c8fa23f3","slug":"attempt-to-suicide-by-pgi-patient-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में लगातार दूसरे दिन मरीज ने लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीजीआई में लगातार दूसरे दिन मरीज ने लगाई छलांग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 13 Sep 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई में शनिवार को फिर से एक मरीज ने आत्महत्या के लिए नेहरू हास्पिटल के मनोरोग विभाग की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। मरीज को तुरंत ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है।
विज्ञापन
मरीज की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसके टांग में फ्रैक्चर आया है। ब्रेन इंजरी के लिए जरूरी जांच करवाई जा रही है। एक दिन पहले भी पीजीआई के रिसर्च ब्लॉक ए की पांचवीं मंजिल से एक विवाहिता ने कूदकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीजीआई चौकी इंचार्ज उषा रानी ने बताया कि मरीज का नाम कमलकांत है। उसे शनिवार को पीजीआई में एडमिट कराया गया था।
विज्ञापन
कुल्लू निवासी 35 वर्षीय कमलकांत मनोरोगी है। उसका इलाज मनोचिकित्सक विभाग के अंतर्गत चल रहा था। शनिवार को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उसे शनिवार को ही कुल्लू से लाकर एडमिट कराया गया। इसके बावजूद वह शांत नहीं हो रहा था। बार-बार वार्ड में चिल्ला रहा था।
शाम करीब साढ़े पांच बजे वह खिड़की के पास आया और शीशे को तोड़ते हुए तीसरी मंजिल से कूद गया। शीशे टूटने और उसके गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उसे एडमिट कराया। जांच में पता चला कि उसकी टांग में फ्रैक्चर हैं।
सिर में अंदरूनी चोटें भी आई हैं। डाक्टरों ने बताया कि सीटी स्कैन की रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि उसके सिर के अंदर कहां चोट आई है।