फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attempt to rape with tuition student by teacher

हैवान टीचर: टयूशन पर छात्रा से गंदा काम

Tue, 17 Mar 2015 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Tue, 17 Mar 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
attempt to rape with tuition student by teacher

टीचर-छात्रा के रिश्ते शर्मसार होने का मामला सामने आया है। टीचर ने टयूशन पढ़ने आई छात्रा की आबरू पर हाथ डाल दिया। मामला, हरियाणा के पानीपत शहर का है। शोर मचाने के कारण वह बच गई।

विज्ञापन


पीड़िता 11 साल की बच्ची है। पीड़िता की शिकायत पर परिजनों ने ट्यूशन संचालक पर मामला दर्ज करवा उसे गिरफ्तार करवा दिया है।

मामला थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत की एक कॉलोनी का है। कॉलोनी के एक ट्यूशन मास्टर ने अपने घर में आई 11 साल की एक बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और परिजनों की शिकायत दर्ज की।

विज्ञापन

ट्यूशन पढ़ने गई थी आरोपी के पास

attempt to rape with tuition student by teacher

कॉलोनी निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी रिश्ते में लगने वाली 11 साल की पोती उसके पास रहती है और वह बीते दिन कॉलोनी के ही मोहित के पास ट्यूशन पढ़ने गई।

उसने आरोप लगाया कि मोहित ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच कराई और मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए। पुलिस ने इसमें मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी को काबू कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थी और इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed