{"_id":"6790d09dc08f9e8be1432d46d4370bbb","slug":"attempt-to-rape-with-baby-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से बच्ची को उठा ले गया हवसी और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह से बच्ची को उठा ले गया हवसी और...
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना)
Updated Sun, 08 Mar 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्ना में शनिवार देर रात को चल रहे एक शादी समारोह में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति वहां से एक बच्ची को उठा कर खाली जगह पर ले गया और उसके साथ हैवानियत करने की कोशिश की। घटना पंजाब के लुधियाना के खन्ना की है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में खन्ना निवासी लाडी के खिलाफ दुराचार की कोशिश का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शनिवार की रात को एक समारोह से एक बच्ची गायब हो गई। बच्ची के न मिलने पर परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पता चला कि एक व्यक्ति बच्ची को उठा कर बाहर की तरफ गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी का पीछा कर तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह पैलेस में सामान रखने के लिए आया था।