{"_id":"29aa457f545a6210cd9704352162f042","slug":"attempt-to-rape-in-baltana-with-two-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों को घर में देख युवकों ने पीने को पानी मांगा और","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहनों को घर में देख युवकों ने पीने को पानी मांगा और
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Fri, 18 Apr 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
जीरकपुर के बलटाना क्षेत्र में घर में मौजूद दो बहनों के साथ मनीमाजरा निवासी दो युवकों ने छेड़खानी करते हुए जबरदस्ती करने की कोशिश की।
विज्ञापन
दोनों बहनों ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। मामले के बारे में जानकारी देते बलटाना चौकी इंचार्ज परमजीत सिंह ने बताया कि यहां की एक कॉलोनी में किराए पर रह रहे परिवार में दो बहनें अकेली थी।
विज्ञापन
इनमें बड़ी नौंवी कक्षा में पढ़ती है व छोटी 12 साल की है। शाम के करीब चार बजे चंडीगढ़ के मनीमाजरा निवासी नीरज अपने एक साथी के साथ आया। उसने घर में पड़ा खाली कमरा किराए पर लेने की बात कही। अंदर आकर आरोपियों ने पानी की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान नीरज ने बड़ी लड़की का हाथ पकड़ कर छेड़खानी की। इसका उसने विरोध किया तो नीरज दूसरे आरोपी के साथ मिल कर दोनों बहनों से जबरदस्ती करने की कोशिश की।
दोनों बहनों ने शोर मचाया तो आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पहले भी इस घर में कमरा देखने आए थे। इसकी वजह से उनको पता था कि दोनों बहने घर में अकेली होती है।