फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   attempt to kill wife in samana, gun shot, husband fire, samana, patiala

रिटायर्ड मुलाजिम ने पत्नी को मारी गोलियां, हालत गंभीर

Fri, 25 Mar 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला।
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला। Updated Fri, 25 Mar 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
attempt to kill wife in samana, gun shot, husband fire, samana, patiala
गंभीर हालत में महिला को पहले समाना और फिर पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। - फोटो : amarujala
समाना में घरेलू विवाद के चलते अलग रह रहे पति ने पत्नी को गोलियां मार कर उसकी हत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में महिला को पहले समाना और फिर पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


आरोपी पति ने वारदात में इस्तेमाल अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ पुलिस को आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाना सिटी थाना इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया कि बिजली बोर्ड से रिटायर्ड मुलाजिम जसबीर सिंह निवासी अमामगढ़ मोहल्ला ने बुधवार सुबह करीब सात बजे अपनी पत्नी हरभजन कौर (45) को उस समय अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां मार दीं, जब वह रोजाना की तरह गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने जा रही थी।
विज्ञापन


दोनों की ही यह दूसरी शादी थी और पिछले काफी समय से दोनों घरेलू विवाद के कारण अलग-अलग रह रहे थे। दोनों के बीच पटियाला व समाना में खर्चे व प्रापर्टी के विवाद संबंधी कोर्ट केस भी चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सुबह जैसे ही हरभजन कौर घर से गुरुद्वारा साहिब के लिए निकली, तो पहले से ही उसकी ताक में बैठे जसबीर सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उस पर गोलियां बरसा दीं। दो से तीन गोलियां

हरभजन कौर के चेहरे पर लगीं और वह खून से लथपथ सड़क पर गिर गई।सूचना मिलने पर तुरंत हरभजन कौर का बेटा मौके पर पहुंचा और उधर से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

हरभजन कौर को पहले समाना के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल भेज दिया गया। वहां से हरभजन कौर को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed