{"_id":"56f166154f1c1b1e64f14d24","slug":"attempt-suicide-lover-suicide-attempt-social-media-love-pathankot-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की जिद से दुखी युवक जान देने पर तुला, निगला जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका की जिद से दुखी युवक जान देने पर तुला, निगला जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट।
Updated Wed, 23 Mar 2016 02:20 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका की जिद से दुखी युवक जान देने पर तुला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट के गांव तलूर के बस अड्डे पर प्रेमिका से परेशान एक युवक ने जहर निगल लिया। युवक की हालत बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। युवक की पहचान दीप सिंह निवासी सिरसा (हरियाणा) के रूप में हुई है।
सिविल अस्पताल में दीप सिंह ने बताया कि वह सिरसा से पठानकोट के गांव तलूर अपनी प्रेमिका से मिलने सोमवार देर शाम पहुंचा था। उसने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व सोशल साइट पर उसे युवती से प्यार हो गया था। इसी बीच उसका विदेश का वीजा लग गया। वह 25 मार्च को विदेश जाने वाला था।
इस संबंधी पूरी जानकारी उसने अपनी प्रेमिका को दे दी थी। यह जानकारी मिलते ही उसकी प्रेमिका जिद करने लगी की वह भी उसके साथ विदेश जाएगी नहीं तो आत्महत्या कर लेगी। ऐसे में उसने प्रेमिका की बहन को इसकी जानकारी दी। इसपर युवती की बहन ने धमकी दी कि यदि उसकी बहन को कुछ हुआ तो वह उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएगी। इससे परेशान युवक ने उसे गांव जाकर प्रेमिका को समझाने का मन बनाया। जब वह पठानकोट बस स्टैंड पहुंचा तो उसने मोबाइल पर अपनी प्रेमिका से बात की कि वह अब कहां पहुंचे जहां वह उससे मिल सके। उसने मोबाइल पर अपना पता तो बता दिया लेकिन मिलने से इंकार कर दिया। इसी बात से परेशान होकर उसने पठानकोट से जहरीला पदार्थ खरीदा और युवती के गांव तलूर पहुंचकर बस अड्डे पर जहर निगल लिया।