{"_id":"5e6e82ac8ebc3ea81263f2ae","slug":"attacked-with-knife-on-girl-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के पेट में घोंपा चाकू, गंभीर हालत में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुर: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के पेट में घोंपा चाकू, गंभीर हालत में भर्ती
Mon, 16 Mar 2020 01:02 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ का विरोध करने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक में कार्यरत युवती को पेट में चाकू घोंप गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी नाजुक हालत देख उसे फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना सिटी के प्रभारी अमरिंदर सिंह का कहना है कि पीड़िता बयान देने की हालत में नहीं है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़िता एक सैलून में कामकाज करती थी। शनिवार की रात करीब दस बजे सैलून के नजदीक बाइक सवार बदमाश पीड़िता से छेड़छाड़ करने लगे। इसका पीड़िता ने विरोध किया। यही नहीं पीड़िता की बदमाशों के साथ हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन
बदमाशों ने पीड़िता के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे पीड़िता गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इससे बाद बदमाश फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां पीड़िता की नाजुक हालत देखते हुए उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया।
विज्ञापन
इस संबंधी सैलून के इंचार्ज गोपाल सिंह ने बताया कि सैलून में तैनात स्टाफ मैंबरों की रात आठ बजे के बाद छुट्टी कर दी जाती है। घटना वाली रात पीड़िता सैलून से निर्धारित समय पर चली गई थी। बाद में उन्हें उस पर हमले की जानकारी मिली।
उधर, उक्त वारदात की तफतीश कर रहे एसएचओ अमरिंदर सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें वारदात की जानकारी मिली उसी समय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया है। पीड़िता बयान देने की हालत में नहीं है। पीड़िता के बयान देने के बाद ही मामला साफ होगा।