{"_id":"642adbeeb4ed7e998a0cdc73","slug":"attacked-on-relatives-of-former-punjab-cm-charanjit-singh-channi-in-mohali-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पूर्व सीएम चन्नी के रिश्तेदारों पर हमला, घर पर पथराव भी किया, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: पूर्व सीएम चन्नी के रिश्तेदारों पर हमला, घर पर पथराव भी किया, घटना सीसीटीवी में कैद
Mon, 03 Apr 2023 07:36 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 03 Apr 2023 07:36 PM IST
सार
हमले में बुजुर्ग और उनकी ननद का बेटा हरनेक सिंह घायल हुआ है। हमले की पूरी घटना घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इससे साफ पता चलता है कि करीब एक दर्जन लोगों ने घर पर हमला किया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद घटना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार पर हमला हुआ है। मोहाली जिले के गांव अमलाला निवासी एक परिवार ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर पर ईंट-पत्थर से हमला करने का आरोप लगाया है। इस हमले में 70 वर्षीय महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में घायल बुजुर्ग महिला धर्म कौर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की बहू की दादी हैं। वहीं हमले में बुजुर्ग महिला की ननद का बेटा भी घायल है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती धर्म कौर ने बताया कि बीती शाम वह अपने दो बेटों, बहू और ननद के बेटे के साथ घर पर थी। इसी दौरान गली से गुजर रहे उसके चचेरे भाई-बहनों की बिना बात उसके लड़के से कहासुनी शुरू कर दी। उसका बेटा जान बचाकर घर आया तो दूसरे पक्ष ने उसके घर पर हमला कर दिया। दरवाजा बंद होने के कारण हमलावरों ने घर के अंदर-ईंटों से हमला किया है। इस हमले में बुजुर्ग और उनकी ननद का बेटा हरनेक सिंह भी घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि हमले की पूरी घटना घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इससे साफ पता चलता है कि करीब एक दर्जन लोगों ने घर पर हमला किया है।
विज्ञापन