फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on singer Parmish Verma linked to gangster Dharmendra Guggni

बड़ा खुलासाः इस गैंगस्टर से जुड़े पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर हुए हमले के तार

Wed, 15 Aug 2018 04:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Updated Wed, 15 Aug 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
Attack on singer Parmish Verma linked to gangster Dharmendra Guggni
parmish verma - फोटो : फाइल फोटो
डायरेक्टर, एक्टर व सिंगर परमीश वर्मा पर हुए जानलेवा हमले के तार अब वकील अमरप्रीत सिंह सेठी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे गैंगस्टर धर्मेंद्र गुगनी से जुड़ गए। पुलिस गुगनी को नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर ले आई है । मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी सिटी एक अमरोज सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले जिला पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह से पूछताछ की थी। उस समय पता चला था कि गुगनी के शार्ट शूटर बुढढा से संबंध हैं। बुढ्ढा दिलप्रीत के लिए काम करता रहा है।  इतना ही नहीं परमीश का कहना था कि बुढ्ढा और लक्की ने ही उस पर गोलियां बरसाई थीं। ऐसे मे पुलिस को संदेह है कि जो हथियार उन्होंने प्रयोग किए थे, उनकी सप्लाई गैंगस्टर गुगनी ने ही की होगी। क्योंकि पंजाब में हुई टारगेट किलिंग के आरोपियों को भी हथियार सप्लाई करने में गुगनी का नाम आया था। एनआईए ने आरोपी पर केस तक दर्ज किया है।
विज्ञापन


 पुलिस को उम्मीद है कि गुगनी से पूछताछ में जल्दी ही उन्हें कई जानकारियां हाथ लगेंगी। बता दें कि 14 अप्रैल को देर रात साढ़े 12 बजे के करीब गायक परमीश वर्मा पर कुछ अज्ञात लोगों ने उस समय हमला कर दिया था जब वह मोहाली के सेक्टर 91 स्थित अपने घर कार में वापस आ रहे थे। इस हमले में परमीश वर्मा व उनका दोस्त कुलवंत सिंह चहल भी घायल हुआ था। पुलिस द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी मोहाली स्थित पुलिस चौकी में कुलवंत सिंह निवासी गांव डडहेड़ा जिला पटियाला के बयानों पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 148, 149 तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 54, 59 के तहत केस दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed