{"_id":"d84520295a7ed1b581c22d47f39801e2","slug":"attack-on-school-student-in-campus-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में छात्र पर तेजधार हथियार से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में छात्र पर तेजधार हथियार से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को सेक्टर-37 स्थित सेंट पीटर स्कूल में स्कूल के ही एक पुराने छात्र ने स्कूल में घुसकर छात्र पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। हमले में छात्र को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। एएसपी साउथ डिवीजन नवदीप सिंह बराड़ ने बताया की सुबह करीब 11.45 पर स्कूल के ही छात्र अरुण ठाकुर ने स्कूल में जाकर 12वीं में पढ़ने वाले निखिल अरोड़ा पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
हमले में निखिल के हाथ पर चोटें आई। इसके बाद घायल छात्र को जीएमएसएच-16 अस्पताल लेकर गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित को छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार अरुण ठाकुर ने किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग के चलते निखिल पर हमला किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मामले में देर शाम दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया। घायल लड़के ने लिखित में दिया है कि वह मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। इसलिए मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है।
अक्तूबर में चाकू से किया था हमला
8 अक्तूबर को सेक्टर 29 के गर्वनमेंट मॉडल हाई स्कूल में 11वीं के छात्र ने सीट पर बैठने के लिए साथी पर क्लासरूम में ही चाकू से हमला कर दिया था। हमला करने वाला छात्र अपने बैग में चाकू लेकर आया था। इस मामले में भी बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।