फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on policeman in Amritsar jail of Punjab

जेल में पुलिसकर्मी पर हमला, तीन कैदियों ने किया घायल...बैरक में कर रहे थे ये काम

Sun, 20 Jan 2019 09:12 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 20 Jan 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
Attack on policeman in Amritsar jail of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

जेल के अंदर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी नरिंदर कुमार पर तीन विचाराधीन कैदियों ने हमला करके घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने जान से मारने की धमकियां तक दीं। थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर आरोपी रोशन सिंह निवासी जंडियाला, जसवंत मल्होत्रा और सतनाम सिंह निवासी हरिके के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला अमृतसर जेल का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरोपी कुख्यात अपराधी है और जेल के अंदर मोबाइल फोन का प्रयोग करते हैं। आरोपी मोबाइल के जरिये ही जेल के अंदर से अपना नेटवर्क चला रहे थे। आज भी आरोपी रोशन सिंह मोबाइल पर बात कर रहा था। बाकी दोनों आरोपी उसे निगरानी कर रहे थे। पुलिस मुलाजिम नरिंदर सिंह ड्यूटी पर था। उसने आरोपियों को मोबाइल पर बात करते देख लिया। 
विज्ञापन


इस पर इन लोगों ने तुरंत फोन छुपा दिया। नरिंदर कुमार ने तीनों की तलाशी लेने की कोशिश की तो आगे से उसे गालियां देनी शुरू कर दी। जब नरिंदर कुमार ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला करके जख्मी कर दिया। जेल गारद ने नरिंदर कुमार को छुड़वाया गया। बाद में सभी को अलग-अलग बैरक में बंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आरोपी नरिंदर कुमार को जान से मारने की धमकियां देते रहे। जेल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ज्ञान सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवा दिया गया है और पुख्ता कार्रवाई के लिए भी लिखकर भेजा गया गया। वहीं मामले की जांच कर रहे एएसआई दिलबाग सिंह ने कहा कि आरोपियों का प्रोडक्शन वारंट लाया जाएगा, ताकि इनसे पूछताछ की जा सके कि मोबाइल के जरिये यह किन लोगों के संपर्क में रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed