{"_id":"5d1b755a8ebc3e3cf543aaa4","slug":"attack-on-police-team-in-tarn-taran-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में पुलिस टीम पर परिवार ने बोला हमला, आरोपी को छुड़ा कर हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तरनतारन में पुलिस टीम पर परिवार ने बोला हमला, आरोपी को छुड़ा कर हुए फरार
Wed, 03 Jul 2019 12:16 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 03 Jul 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीपीएस एक्ट के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पार्टी पर परिवार ने हमला कर दिया। हमलावरों ने आरोपी को पुलिस की हिरासत से छुड़वाया और फरार हो गए।
विज्ञापन
थाना कच्चा-पक्का की पुलिस ने तीन महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वर्ष 2018 में सुखचैन सिंह चैना सिंह निवासी गांव मरगिंदपुरा के खिलाफ नशीले पदार्थों का धंधा करने का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
एडिशनल सेशन जज पीएस राय की अदालत ने सुखचैन सिंह चैना को गिरफ्तार करने के लिए वारंट जारी किए थे। थाना कच्चा-पक्का की पुलिस पार्टी एसआई जगतार सिंह, एएसआई बलबीर सिंह की अगुवाई में आरोपित के घर पहुंची व उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
इतने में सुखचैन सिंह चैना की मां सविंदर कौर, पत्नी कुलविंदर कौर अलावा नौकर जगरूप सिंह कालू निवासी ठट्ठियां महंता, रुपिंदर कौर पत्नी गुरजंट सिंह निवासी गांव धारीवाल, हरदीप सिंह जज, हरचंद सिंह व कुलदीप सिंह निवासी मरगिंदपुरा ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने पुलिस के कब्जे से सुखचैन सिंह को छुड़वा लिया और फरार हो गए। इसका पता चलते ही सब इंस्पेक्टर जगतार सिंह मौके पर पहुंचे। एएसआई बलबीर सिंह के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डीएसपी सुलक्खन सिंह मान ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है।