{"_id":"aa44f5738766e9482ae11ce5ed72ce81","slug":"attack-on-police-team-by-relatives-of-drug-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, फाड़ी वर्दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापामारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, फाड़ी वर्दी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
Updated Wed, 04 Jun 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशाखोरी और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की ओर से चलाए गए छापामार अभियान के बीच पुलिस को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार रात बहरामपुर में दबिश के दौरान पुलिस पार्टी पर हमला हुआ। पुलिस पूर्व में मादक पदार्थों के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर उनके घर दबिश देने पहुंची थी।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई से परिजन भड़क उठे और उन्होंने पुलिस मुलाजिमों पर हमला कर दिया। हमले में एएसआई की वर्दी भी फाड़ दी गई। इस आरोप में दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि बहरामपुर में पुलिस ने नाके के दौरान दो युवकों को नसीले कैप्सूल के साथ पकड़ा था। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर कस्बा बहरामपुर के एक घर में मंगलवार रात पुलिस पार्टी ने छापा मारा।
पुलिस की इस कार्रवाई पर घर में सदस्य भड़क उठे। उन्होंने कार्रवाई पर विरोध प्रकट करते हुए पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया।
आरोप है कि हमले में एएसआई गुरमीत सिंह की वर्दी फाड़ दी गई। बहरामपुर पुलिस स्टेशन इंचार्ज विजय पाल सिंह से बताया कि गुरमीत सिंह के बयान के आधार पर दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
आरोपियों की पहचान रुस्तम सिंह पुत्र सोहन सिंह, मंदीप कौर पत्नी रुस्तम सिंह तथा रघुबीर कौर पत्नी सोहन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने रुस्तम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दोनों महिलाएं फरार है।