फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attack on home, brutal murder of woman, daughter survived

मां-बेटी को जहरीली दवा पिलाई, फिर दुपट्टे से घोंटा गला

Sun, 23 Aug 2015 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, सुनाम,संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, सुनाम,संगरूर(पंजाब) Updated Sun, 23 Aug 2015 06:04 PM IST
विज्ञापन
attack on home, brutal murder of woman, daughter survived

घर में जबरन घुसकर दिनदहाड़े 2 युवकों ने काम कर रही मां बेटी को पहले जबरन पिलाई जहरीली दवा और फिर दुपट्टे से गला घोंट दिया। वारदात पंजाब के सुनाम(संगरूर) का है।

विज्ञापन


दूर के एक रिश्तेदार ने अपने साथी की मदद से जहरीली दवा पिलाने के बाद दुपट्टे से गला घोंट कर महिला की हत्या कर दी। जबकि नाबालिग लड़की ने घर से भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन बेहद गंभीर हालत में लड़की को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


जहां उसकी हालत नाजुक बताई जाती है। लड़की के शरीर में जहर फैल गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है वहीं वारदात वाले इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार यहां के वार्ड 17 के अजीत नगर में मजदूर भोला सिंह अपने परिवार समेत  किराये के मकान पर रहता है। वीरवार को दोपहर करीब डेढ बजे भोला सिंह की पत्नी पाल कौर तथा बेटी गुरदीश कौर घर में काम कर रही थीं। इसी दौरान दूर का एक रिश्तेदार अपने एक साथी समेत घर में घुस आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झगडा़ व मारपीट करने के बाद दोनों ने अपने साथ लाई कीटनाशक दवा मां तथा बेटी को जबरदस्ती पिला दी। पाल कौर का दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी और इसी दौरान गुरदीश कौर ने घर से भागकर अपनी जान बचाई। शौर मचता देखकर दोनों हत्यारे भाग गए। लडकी ने अपने भाई को फोन किया और उसने तुरंत पहुंचकर लडकी को अस्पताल पहुंचाया।

दूर के रिश्तेदार ने साथी के साथ मिलकर की वारदात

attack on home, brutal murder of woman, daughter survived

वारदात स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने हालात का जायजा लिया। घर में कीटनाशक दवा की बोतल खुली पडी थी और घर से कीटनाशक की तेज गंद आ रही थी। मृतक महिला की चूडियां टूट कर बिखरी पडीं थीं और अंदर कमरे में महिला की लाश पडी थी। महिला की गर्दन पर गहरे लाल रंग का दुपट्टा बंधा था और एक लोहे की अलमारी की अपनी जगह से हिली दिखाई दी।
 
अस्पताल में भर्ती लडकी गुरदीश कौर ने बताया कि दोपहर को दूर के रिश्तेदार पाला सिंह (जोकि लहरागागा के नजदीक गांव किशनगढ का निवासी है) अपने एक साथी समेत उनके घर आ धमके। उनके हाथ में कीटनाशक दवा थी। दोनों ने मारपीट की और धक्के से मां व उसे कीटनाशक दवा पिला दी।

इसके बाद मां का गला दुपट्टे से घोंट दिया। इसी क्रम में वह घर से भाग गई। गुरदीश ने बताया कि पाला सिंह उसका मासड लगता है और उसकी मौसी से मासड का झगडा चल रहा था। गुरदीश के भाई बब्बू ने बताया कि पहले भी उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। लेकिन ऐसी वारदात को अंजाम दिया जाएगा इसका उन्हें अंदाजा नहीं था। उसने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई।  
सिटी पुलिस प्रभारी (डीएसपी) एचएस मान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। डाक्टरों के मुताबिक लडकी की हालत बेहद गंभीर है और वह बयान देने लायक नहीं है। लड़की के बयान पर पुलिस ठोस कारवाई करेगी। किसी भी हत्यारे को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed