फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on Aap Leader Sulakhan Jaggi, Illegal Mining

'आप' नेता सुलक्खन जग्गी पर कातिलाना हमला, अवैध माइनिंग के खिलाफ उठाते रहे हैं आवाज

Mon, 14 Sep 2020 12:08 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, मुकेरियां(होशियारपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुकेरियां(होशियारपुर) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 14 Sep 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Attack on Aap Leader Sulakhan Jaggi, Illegal Mining
आप नेता का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी की तरफ से वर्ष 2017 में विधानसभा मुकेरियां से चुनाव लड़ चुके आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुलक्खन सिंह जग्गी पर कुछ अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से कातिलाना हमला कर दिया। वारदात उस समय हुई जब वह शनिवार देर रात को घर जा रहे थे। बागोवाल के पास एक गाड़ी में सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर दी।
विज्ञापन


इससे पहले कि जग्गी कुछ समझ पाते, छह-सात युवकों ने उन्हें गाड़ियों से निकालकर उन पर तेजधार हथियारों से कातिलाना हमला कर दिया और उनकी गाड़ी तोड़ दी। जग्गी के अनुसार, आरोपी उन्हें मरा हुआ समझकर छोड़ भाग गए। राहगीरों ने उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें देर रात को लुधियाना सीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जग्गी के बड़े भाई के मक्खन सिंह के अनुसार कि उनकी हालात खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


डाक्टरों ने अनुसार जग्गी के सिर, कान, बाजू और टांग पर गहरी चोटें आई हैं। जग्गी के मुताबिक उनकी किसी के साथ रंजिश तो नहीं है लेकिन वह क्षेत्र में हो रही अवैध माइनिंग के खिलाफ पिछले लंबे समय से आवाज बुलंद करते आ रहे हैं। डीएसपी रविंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed