फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   atm robbery in manimajra

एटीएम में बिना तोड़फोड़ किए 7.64 लाख रुपये ले उड़ा शातिर, मास्क पहन की वारदात

Thu, 18 Jun 2020 03:01 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, मनीमाजरा
अमर उजाला, मनीमाजरा Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 18 Jun 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
atm robbery in manimajra
मौके पर जांच करते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

किशनगढ़ स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से बुधवार रात 8.23 बजे एक शातिर बदमाश करीब 7.64 लाख की नगदी चोरी कर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि बदमाश ने एटीएम के पिछले हिस्से को बिना तोड़े ही रुपये निकाल लिए और फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी मास्क लगाए नजर आ रहा है। 

विज्ञापन


ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर आईटी पार्क थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि बीते 30 मई किशनगढ़ में पंजाब नेशनल बैंक में भी चोरी की कोशिश हुई थी। पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- 30 अप्रैल को जिस पोस्ट से हुए रिटायर उसी पर भाई हुआ शहीद, पढ़ें- कैसे चीनी सैनिकों को चुन-चुनकर मारा
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, किशनगढ़ स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से गुरुवार सुबह कुछ लोग पैसे निकालने के लिए पहुंचे। मशीन में पैसे नहीं होने के चलते बैंक अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। बैंक कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद एटीएम को चेक किया गया। अधिकारियों ने जांच में पाया कि मशीन का पिछली साइड का हिस्सा खुला हुआ है और अंदर से पैसे गायब हैं। 

इसके बाद ब्रांच मैनेजर प्रवीण अग्रवाल ने सुबह 11.30 बजे पुलिस को बैंक के एटीएम से पैसे चोरी होने की सूचना दी। सूचना पर आईटी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो साफ हुआ कि बुधवार रात 8.23 बजे मास्क पहने एक व्यक्ति एटीएम बूथ में दाखिल हुआ। इसके बाद उसने अंदर की लाइट बंद कर दी और एटीएम के पिछली साइड गया और उसे खोलने लगा। एटीएम खोलकर उसने रुपये निकाले और फरार हो गया।

बुधवार दोपहर एटीएम में डाली गई थी रकम  

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रोजाना शाम को 5.30 बजे बैंक बंद होने के बाद बूथ में लगा एटीएम खुला रहता है। बैंक अधिकारियों के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एटीएम मशीन में करीब साढ़े सात लाख की रकम डाली गई थी। बुधवार रात तक एटीएम में कुल 7,64,500 बचे हुए थे, जिसे लेकर शातिर चोर फरार हो गया।   

बैंककर्मी भी शक के दायरे में 
बैंक अधिकारियों के अनुसार, एटीएम को केवल सिक्रेट ऑपरेशनल कोड से खोला जा सकता है। जिस तरह से आरोपी ने चंद मिनटों में बड़ी आसानी से वारदात को अंजाम दे डाला, उससे पुलिस को शक है कि आरोपी को पहले से ही एटीएम में कैश की मौजूदगी और सिक्रेट ऑपरेशनल कोड के बारे में जानकारी थी। ऐसे में पुलिस अब बैंक के अन्य कर्मचारियों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। 

यह भी पढ़ें- नम आंखों से शहीद मनदीप सिंह को अंतिम विदाई, मां-पत्नी और बच्चों ने दी जांबाज को सलामी

पुलिस अब इन पहलुओं पर जांच कर रही है कि कहीं इस चोरी की वारदात में कोई बैंक कर्मचारी शामिल तो नहीं है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ब्रांच मैनेजर प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि सिक्रेट ऑपरेशनल कोड की जानकारी मैनेजर के अलावा बैंक के एक दूसरे अधिकारी को थी। 

एटीएम पर शाम पांच बजे तक ही तैनात था सुरक्षाकर्मी
एटीएम पर शाम पांच बजे तक ही सुरक्षाकर्मी की तैनाती रहती है। पांच बजे के बाद एटीएम की सुरक्षा के लिए यहां कोई नहीं रहता। सुरक्षाकर्मी केदारनाथ ने बताया कि बुधवार को शाम पांच बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह घर चला गया था।

किशनगढ़ स्थित पीएनबी में 20 दिन पहले हुई थी चोरी की कोशिश 
बता दें कि इससे पहले भी किशनगढ़ में इसी इलाके में 30-31 मई की रात को दो नाबालिगों सहित चार लोगों ने पंजाब नेशनल बैंक और एटीएम में चोरी करने की कोशिश की थी लेकिन उनके पास सीक्रेट कोड न होने के कारण वह लोग एटीएम को तोड़ने में कामयाब नहीं हो सके थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपी अभी बुडै़ल जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed