फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brother Nirmal singh told Story of bravery of Shaheed Mandeep Singh

30 अप्रैल को जिस पोस्ट से हुए रिटायर उसी पर भाई हुआ शहीद, पढ़ें- कैसे चीनी सैनिकों को चुन-चुनकर मारा

Thu, 18 Jun 2020 11:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Jun 2020 11:03 PM IST
सार

  • पटियाला के सील गांव के रहने वाले थे शहीद मनदीप सिंह 
  • भाई कैप्टन निर्मल सिंह ने सुनाई जांबाज की वीरगाथा
  • एक बार जिसको मारा, वो दोबारा उठ नहीं पाया

विज्ञापन
Brother Nirmal singh told Story of bravery of Shaheed Mandeep Singh
शहीद नायब सूबेदार मनदीप सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लद्दाख में गलवां घाटी में पटियाला के गांव सील के नायब सूबेदार मनदीप सिंह बहुत बहादुरी के साथ लड़े थे। मनदीप सिंह किसी के रोके नहीं रुक रहे थे। दुश्मन सैनिकों का खात्मा करते हुए वह लगातार आगे बढ़ रहे थे। उन्होंने जिस पर भी वार किया, वह दोबारा उठ नहीं सका। मनदीप सिंह अपने दल के लीडर थे। जब चीन की ओर से हमला किया गया तो वह हिम्मत व आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने लगे। 

विज्ञापन


मनदीप सिंह ने दो चीनी सैनिकों को पकड़ रखा था। तभी तीसरे ने उन पर वार कर दिया जिससे वह शहीद हो गए। बहादुरी की यह कहानी शहीद के चचेरे भाई कैप्टन (रिटायर) निर्मल सिंह ने सुनाई। इस दौरान जहां गर्व से उनकी छाती चौड़ी हो रही थी, वहीं उनकी आंखें भी नम थीं। गौरतलब है कि कैप्टन निर्मल सिंह 30 अप्रैल को सेवामुक्त होकर उसी पोस्ट से लौटे हैं, जहां मनदीप शहीद हुए हैं। निर्मल सिंह ने बताया कि उन्हें यह सब शहीद मनदीप सिंह की टीम में शामिल एक जवान ने बताया है, जो घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- नम आंखों से शहीद मनदीप सिंह को अंतिम विदाई, मां-पत्नी और बच्चों ने दी जांबाज को सलामी
विज्ञापन
विज्ञापन


गलवां घाटी में शहीद मनदीप सिंह पटियाला के गांव सील के रहने वाले थे। मनदीप सिंह तीन बहनों के इकलौते भाई थे। पत्नी गुरदीप कौर ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि पति का सपना था कि उनके बच्चे बड़े अफसर बनें लेकिन अब उनके बच्चों के भविष्य का क्या होगा।

यह कहकर वह बिलख पड़ीं। मनदीप कुछ दिन पहले ही छुट्टी काटकर लेह-लद्दाख में यूनिट 3 आर्टिलरी मीडियम में गए थे। मनदीप सिंह अपनी यूनिट में गनर इंस्ट्रक्टर (एआईजी) थे। 20 मार्च 1980 में जन्मे शहीद नायब सूबेदार मनदीप सिंह 24 दिसंबर 1997 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। मनदीप सिंह के दोनों बच्चों हैं।

यह भी पढ़ें- शहीद को मां और बेटी ने दिया कंधा, पत्नी से कहा था- सेना का नमक चुका सकूं तो मैं भाग्यशाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed