फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   at gun point A trader returning from Delhi Kidneped at Kartarpur

गन प्वाइंट पर दिल्ली से लौट रहे व्यापारी का अपहरण, ले गए कार-लैपटॉप

Thu, 15 Sep 2016 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करतारपुर(जालंधर)
ब्यूरो/अमर उजाला, करतारपुर(जालंधर) Updated Thu, 15 Sep 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
at gun point A trader returning from Delhi Kidneped at Kartarpur
व्यापारी का अपहरण - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से लौट रहे व्यापारी को कुछ बदमाशों गन प्वाइंट पर किडनेप किया और उसे रास्ते में उतारकर कार लेकर फरार हो गए। घटना पंजाब के करतारपुर की है। व्यापारी दिल्ली से अमृतसर आ रहा था कि करतारपुर के पास हथियारबंद लुटेरों ने उन्हें ओवरटेक करके रोका।
विज्ञापन


 लुटेरे व्यापारी को किशनगढ़ की ओर ले गए और रास्ते में पांच सौ रुपये देकर उतार दिया। लुटेरे उनकी कार, लैपटॉप और 18 हजार नगदी ले गए। व्यापारी किसी तरह ऑटो लेकर करतारपुर पहुंचा और वहां पर आकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है। संजीव कुमार निवासी खटीका ढाब साई रोड अमृतसर ने बताया कि वह किसी काम के लिए दिल्ली गए थे। वह बुधवार रात को दिल्ली से अमृतसर अपनी वरना कार से निकले थे। 
विज्ञापन

वारदात को हाईवे लुटेरा गैंग ने अंजाम दिया

at gun point A trader returning from Delhi Kidneped at Kartarpur
अपहरण - फोटो : Getty
वीरवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह करतारपुर में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर बाहर निकले थे। इस बीच पीछे से आई एक सिटी होंडा कार में सवार पांच हथियारबंद लुटेरे में से दो लुटेरे उन्हें पिस्तौल के बल पर कार में बैठाकर ले गए। संजीव के अनुसार लुटेरे उन्हें किशनगढ़ की ओर ले गए और दोनों कारों को गांव मंड के पास रुकवाकर उनको उतार दिया।

लुटेरों ने उन्हें घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी। आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात को हाईवे लुटेरा गैंग ने अंजाम दिया है। पुलिस हाईवे पर हुई तमाम लूट की वारदात को चेक कर रही है, ताकि पता चलाया जा सके कि इस वारदात में किस गैंग का हाथ हो सकता है। एसपी परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लुटेरों का हुलिया लेकर उसके बारे में पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed