फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   assistant Suprident killed in road accident

कार की टक्कर से एक्टिवा सवार असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट की मौत

Fri, 22 Apr 2016 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Apr 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
assistant Suprident killed in road accident
हादसा

आईटी पार्क लाइट प्वाइंट पर एक कार की टक्कर  से एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान सेक्टर -19 पंचकूला के नीरज कुमार (44) के रूप में हुई। जो कि चंडीगढ़ सचिवालय में बतौर असिस्टेंट सुपरिडेंट थे।

विज्ञापन


घटना बुधवार शाम 5 बजे की है जब एक्टिवा सवार नीरज कुमार मनीमाजरा रेलवे फाटक की तरफ से शास्त्री नगर, आईटी प्वाइंट से  रेलवे लाइट प्वाइंट की तरफ को जाने के जैसे स्लीप रोड़ पार किया उसी दौरान आईटी पार्क से आ रही एक मारूति कार से उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नीरज एक्टिवा से नीच गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन

पुलिस ने घायल नीरज को उठाकर सेक्टर -32 के अस्पताल में भर्ती करवाया।

यहां उसकी मौत उपचार के दौरान हो गई। पुलिस ने कार चालक अरुण को गिरफ्तार करके कार को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आईटी पार्क थाना पुलिस ने वीरवार को नीरज कुमार के शव का पोस्ट मार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे लाइट प्वाइंट पर दो कार की टक्कर में पांच लोग घायल 
उधर कालका, चंडीगढ़ हाईवे पर मनीमाजरा रेलवे लाइट प्वाइंट पर बुधवार रात एक बजे दो कार की आपसी टक्कर में 4 लड़कियों सहित पांच लोग घायल हो गए। पांचों घायल एक टैक्सी में सवार थे और नया गांव से शादी से वापस अपने घर लौट रहे थे। इनमें से एक लड़की दड़वा की रहने वाली थी। 

आईटी पार्क थाना पुलिस के एएसआई जयपाल सिंह ने बताया कि पांचों को मामूली चोटें आई थी। जिसके चलते सभी उपचार करवा करके अपने अपने घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed