{"_id":"5718e95b4f1c1b8a728b464d","slug":"assistant-suprident-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से एक्टिवा सवार असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से एक्टिवा सवार असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Apr 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
हादसा
आईटी पार्क लाइट प्वाइंट पर एक कार की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान सेक्टर -19 पंचकूला के नीरज कुमार (44) के रूप में हुई। जो कि चंडीगढ़ सचिवालय में बतौर असिस्टेंट सुपरिडेंट थे।
विज्ञापन
घटना बुधवार शाम 5 बजे की है जब एक्टिवा सवार नीरज कुमार मनीमाजरा रेलवे फाटक की तरफ से शास्त्री नगर, आईटी प्वाइंट से रेलवे लाइट प्वाइंट की तरफ को जाने के जैसे स्लीप रोड़ पार किया उसी दौरान आईटी पार्क से आ रही एक मारूति कार से उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नीरज एक्टिवा से नीच गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल नीरज को उठाकर सेक्टर -32 के अस्पताल में भर्ती करवाया।
यहां उसकी मौत उपचार के दौरान हो गई। पुलिस ने कार चालक अरुण को गिरफ्तार करके कार को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आईटी पार्क थाना पुलिस ने वीरवार को नीरज कुमार के शव का पोस्ट मार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
रेलवे लाइट प्वाइंट पर दो कार की टक्कर में पांच लोग घायल
उधर कालका, चंडीगढ़ हाईवे पर मनीमाजरा रेलवे लाइट प्वाइंट पर बुधवार रात एक बजे दो कार की आपसी टक्कर में 4 लड़कियों सहित पांच लोग घायल हो गए। पांचों घायल एक टैक्सी में सवार थे और नया गांव से शादी से वापस अपने घर लौट रहे थे। इनमें से एक लड़की दड़वा की रहने वाली थी।
आईटी पार्क थाना पुलिस के एएसआई जयपाल सिंह ने बताया कि पांचों को मामूली चोटें आई थी। जिसके चलते सभी उपचार करवा करके अपने अपने घर चले गए।