{"_id":"3cd9939a43fcf483b617d748b0d14e99","slug":"assaulting-woman-from-women-cell","type":"story","status":"publish","title_hn":"वुमेन सेल में महिला से मारपीट!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वुमेन सेल में महिला से मारपीट!
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 31 Jul 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना वुमेन सेल में वीरवार दोपहर उस समय जमकर हंगामा हो गया, जब धांधरा रोड निवासी रिया धीर ने थाने की महिला मुलाजिमों पर मारपीट का आरोप लगाया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी उच्च पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
रिया धीर ने कहा कि 12 अक्टूबर 2013 को उसका विवाह आजाद नगर निवासी युवक से हुआ था। उसने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल वालों ने उसे दहेज को लेकर तंग करना शुरू कर दिया। उसके ससुराल वाले अकसर उससे मारपीट करते थे।
विज्ञापन
इस वजह से वह मायके में आकर रहने लगी। इसके कुछ समय बाद उसके परिजनों और ससुराल वालों ने समझौता करवा दिया। कुछ समय सही रहने के बाद उसके ससुराल वालों ने फिर से उसे दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। अधिकारियों ने इसकी जांच वुमेन सेल को भेज दी।
विज्ञापन
वीरवार को वुमेन सेल पुलिस ने उन्हें बुलाया था। रिया ने आरोप लगाया कि पुलिस के सामने ही पहले तो उसके पति ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। जब उसने इसका विरोध किया तो वहां पर मौजूद महिला पुलिस कर्मचारियों ने भी उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
इस मामले में थाना वुमेन सेल की इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कुलवंत कौर ने कहा कि रिया से किसी ने कोई मारपीट नहीं की है। उसके आरोप निराधार हैं।
वह वीरवार को थाने में आई थी। इसके बाद उसने सीने में दर्द होने की शिकायत की। पुलिस की गाड़ी में उसे सिविल अस्पताल भेजने के लिए कहा गया तो रिया और उसकी मां ने वहां हंगामा खड़ा कर दिया। इस पर जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस मुलाजिमों पर मारपीट का आरोप लगाया।