{"_id":"a48ef0dc488bdad0d29dae6e14387628","slug":"asi-arrested-for-taking-bribe-of-ten-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस हजार की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
Updated Thu, 24 Jul 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो कपूरथला की टीम ने वीरवार को चौकी भुलाणा के इंचार्ज को एक हादसे का फैसला करवाने के नाम पर ली गई 10 हजार की रिश्वत की रकम सहित काबू किया। आरोपी एएसआई के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विजिलेंस ब्यूरो, कपूरथला के डीएसपी कुलवंत राए को हरजिंदर सिंह निवासी गांव ढुडीयावाल ने दी अपनी शिकायत दी थी। चौकी इंचार्ज मनजीत सिंह ने एक्सीडेंट में पीडि़त के स्कूटर सवार दादा को टक्कर मारकर हादसे को अंजाम देने वाले कुछ व्यक्तियों नामजद को करने और समझौता करवाने के तहत 20 हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
डीएसपी कुलवंत राए ने एक विशेष टीम गठित कर एएसआई मनजीत सिंह को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब शिकायतकर्ता हरजिंदर सिंह ने उसे 10 हजार की रकम पकड़ाई। थाना विजिलेंस ब्यूरो जालंधर की पुलिस ने एएसआई मनजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन