{"_id":"63860e30b9ed5d0a727ccf33","slug":"asi-arrested-for-taking-bribe-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: अपने ही थाने में दबोचा गया ASI, विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: अपने ही थाने में दबोचा गया ASI, विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा, जानें पूरा मामला
Tue, 29 Nov 2022 07:25 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 29 Nov 2022 07:25 PM IST
सार
गुरप्रीत ने एएसआई को पांच हजार रुपये रिश्वत के दिए तो आरोपी को विजिलेंस की टीम ने तुरंत काबू कर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी ने पैसे न लेने की बात कही लेकिन विजिलेंस की टीम ने तलाशी के दौरान उसके पास से पांच हजार रुपये भी बरामद कर लिए। इसके बाद विजिलेंस की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई।
विज्ञापन
एएसआई को विजिलेंस ने दबोचा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दहेज उत्पीड़न के एक मामले में चालान पेश करने के बदले लड़की पक्ष से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते थाना डिविजन छह के एएसआई को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को थाने के अंदर ही पैसे लेते काबू किया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत के पांच हजार रुपये भी बरामद हो गए हैं। इस मामले में धांधरा रोड स्थित सतजोत नगर निवासी गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर थाना डिविजन छह में तैनात एएसआई कुलविंदर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश करेगी। गुरप्रीत सिंह ने विजिलेंस के पास दर्ज कराई शिकायत में कहा कि उनकी भांजी का एक केस दहेज उत्पीड़न का चल रहा है। इसकी जांच आरोपी के पास है। आरोपी एएसआई अदालत में चालान पेश नहीं कर रहा था। इसके बदले आरोपी ने पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
गुरप्रीत ने इसकी शिकायत विजिलेंस के पास की। विजिलेंस की टीम ने गुरप्रीत को पैसे दिए और समय देने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी का ट्रैप लगाया गया और मंगलवार को जैसे ही गुरप्रीत ने एएसआई को पांच हजार रुपये रिश्वत के दिए तो आरोपी को विजिलेंस की टीम ने तुरंत काबू कर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी ने पैसे न लेने की बात कही लेकिन विजिलेंस की टीम ने तलाशी के दौरान उसके पास से पांच हजार रुपये भी बरामद कर लिए। इसके बाद विजिलेंस की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई।
विज्ञापन