फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   asam state girl sold, asam girl gangrape at hisar

'दो बार बेचा, मारा पीटा, गैंगरेप किया', 5 साल के बच्चे की मां की आपबीती पढ़ें

Sat, 07 Oct 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sat, 07 Oct 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
asam state girl sold, asam girl gangrape at hisar
रेप - फोटो : demo photo
पति मर गया, 5 साल का बेटा है। पेट पालने के लिए नौकरी करना चाहती थी, पर कुछ लोगों ने इसका फायदा उठाया और उसके साथ जो कुछ किया, जानकर रो पड़ेंगे। घटना हरियाणा के हिसार की है। पीड़िता असम की रहने वाली है। आदमपुर में लड़की की खरीद-फरोख्त करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। असम के जिला उदलगुरी निवासी युवती ने बताया कि बोहरबट्टा निवासी फारूख और आरीफ 17 सितंबर को दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे ले आए। युवती के मुताबिक आरोपी युवकों ने कहा कि 10-15 हजार रुपये में अच्छी नौकरी मिल जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद युवकों ने उसे दिल्ली में 30 हजार रुपये में बेच दिया। अभी तीन-चार दिन पहले दिल्ली निवासी व्यक्ति ने उसे 80 हजार रुपये में आदमपुर के युवकों को बेच दिया। पिछले तीन दिन से आदमपुर में रह रही युवती ने बताया कि इन युवकों ने किराये का मकान लिया हुआ है। यहां उसके साथ मारपीट और गैंगरेप किया गया। युवती ने यह भी बताया कि इस घर में एक महिला भी है, जो युवकों के साथ मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवक ऐसे आए पकड़ में

asam state girl sold, asam girl gangrape at hisar
gang rape - फोटो : demo photo
बंद मकान में रह रही युवती रोते हुए छत पर जा पहुंची। यहां पड़ोसियों ने संदेह के आधार पर वीडियो बनाकर जिला पुलिस अधीक्षक और अन्य को व्हाट्स ऐप पर भेजी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और युवती को मकान से बाहर निकाला।

युवती को तीसरी बार बेचने की थी साजिश
युवती ने बताया कि युवक उसे जबरन ताला लगाकर घर के अंदर रखते थे। युवती का कहना है कि ये युवक उसे 1 लाख 15 हजार रुपये में हिसार के एक होटल में बेचने की बात मोबाइल पर किसी से कर रहे थे। युवती ने बताया कि वह विधवा है और उसे पांच साल का लड़का भी है।

पड़ोसियों ने युवती द्वारा बताए गए नंबर पर उसके माता-पिता से बात करवाई। बात करते समय युवती फफक-फफक कर रो पड़ी। युवती के पिता ने फोन पर बताया कि उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उन्होंने पुलिस स्टेशन में करवा रखी है। इसके साथ सोशल मीडिया पर भी युवती की फोटो डाली हुई है, ताकि किसी को पता लगने पर उसे घर पहुंचा दे।

घर के आगे खड़ी मिली कार और बाइक

asam state girl sold, asam girl gangrape at hisar
rape - फोटो : demo photo
लोगों ने बताया कि पिछले 2-3 दिनों से घर के बाहर बाइक और कार का आना जाना लगा हुआ था। बाद में लोगों ने देखा कि मौके से मिली एक बाइक का जहां नंबर ही नहीं है, वहीं कार के आगे-पीछे के नंबर भी बदले हुए हैं। लोगों का कहना है कि युवकों की हरकतों से शक होता है कि इनका कोई बड़ा गिरोह यहां पर काम कर रहा है।  

पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
- पवन कुमार, थाना प्रभारी आदमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed