फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   arreston misbehaviour with ASI on the challan

ASI से बदसलूकी करने पर गिरफ्तारी, चालान काटने पर की गाली गलौच

Fri, 06 Jan 2017 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Jan 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
arreston  misbehaviour with  ASI on the challan
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिना कागजात के चल रहे ऑटो को इंपाउंड करने से नाराज ऑटो ड्राइवर और दो अन्य पर पुलिस कर्मचारी से गाली गलौच और धक्का मुक्की करने पर  तीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन में एएसआई की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन


सेक्टर 34 थाना पुलिस ने धनास निवासी ऑटो चालक प्रमोद, ऑटो मालिक जीरकपुर का रहने वाले रमेश जसवाल और सेक्टर 29 की रहने वाली उसकी एक  महिला साथी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एएसआई जय किशन ने बताया की उसकी ड्यूटी लेबर चौक के पास सेक्टर 34 की सड़क पर लगी थी। 

पुलिस ने वहां पर स्पेशल नाका लगाया था। नाके के दौरान उसने एक ऑटो चालक प्रमोद को रोका। प्रमोद ने ऑटो  में पीछे 3 और अपने साथ आगे वाली सीट पर एक सवारी को बैठा रखा था। रोकने के बाद जय किशन ने ऑटो चालक प्रमोद से परमिट व अन्य कागज दिखाने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 34 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों को किया गिरफ्तार

arreston  misbehaviour with  ASI on the challan
पु‌लिस - फोटो : file photo

पुलिस के अनुसार चालक के पास ऑटो के कोई कागज नहीं थे। इस पर जय किशन ने उसका चालान काट थ्री व्हीलर इंपाउंड कर लिया। इस बात से नाराज होकर प्रमोद ने जय किशन के साथ गाली गलौच करते हुए उसके साथ बदसलूकी  करनी शुरू कर दी। 

उसने फोन कर आटो मालिक रमेश जसवाल को मौके पर बुला लिया। आरोपों के अनुसार रमेश ने भी पुलिस के साथ गाली गलौच किया और हुए जय किशन से चालान बुक तक छीनने का प्रयास किया। यह देख जय किशन के साथ कांस्टेबल अनिल ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। 

जयकिशन के मुताबिक मामला यही नही रुका, कुछ समय बाद उनकी एक महिला साथी मौके पर पहुंची और उसने भी प्रमोद और रमेश का साथ देते हुए नाके पर हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस के साथ बदसलूकी की। 

पुलिस के साथ गाली गलौज व मारपीट की  सूचना पाकर  थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच के बाद एएसआई जय किशन की शिकायत पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने और उसकी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में प्रमोद, रमेश व उनकी महिला साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed