{"_id":"e18f3acfeb07e7c90d3a3233c99ef380","slug":"arrested-in-court-complex-with-smacks-and-drugs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट कांप्लेक्स में स्मैक व नशीले पदार्थ समेत काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट कांप्लेक्स में स्मैक व नशीले पदार्थ समेत काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 09 Oct 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अदालत के कांप्लेक्स में वीरवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब मटौर पुलिस ने एक व्यक्ति को पांच ग्राम स्मैक व नशीली दवाओं समेत काबू किया गया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान मनमोहन सिंह निवासी सेक्टर-80 के रूप में हुई है। वह किसी हवालाती को बक्शीखाने में नशीला पदार्थ देने आया था। मटौर थाने के एसएचओ महेश सैनी ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मटौर पुलिस को सूचना मिली थी कि अदालत कांप्लेक्स में एक युवक नशीला सामान किसी हवालाती को देने के लिए आया है। एक युवक बक्शीखाने के पास चक्कर काट रहा था। वहां मौजूद थानेदार मनमोहन सिंह को उस पर संदेह हो गया।
विज्ञापन
थानेदार ने जब उस युवक की तलाशी ली तो वह घबरा गया। थानेदार की सूचना पर मटौर थाने के इंस्पेक्टर फतेह फकीर सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जब नौजवान की तलाश ली तो उसके पास से पांच ग्राम स्मैक और करीब 65 नशे की गोलियां बरामद हुईं।
मटौर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि वह किस हवालाती को नशा देने आया था।
जज के सामने रख दिया था नशीला पदार्थ
इससे पहले भी एक बार जिला अदालत में ऐसा मामला हो चुका है। जब हवालाती को जेल से पेशी के लिए लाया गया था तो उसने अदालत में जाकर जज के सामने नशीला पदार्थ रख दिया था। उसने आरोप लगाया था कि जेलों में नशीला पदार्थ खुलेआम बिक रहा है। इसके बाद अदालत ने मामले की जांच के आदेश दिए थे।