{"_id":"6157fd1a8ebc3e09973717ab","slug":"armed-masked-youths-fired-at-petrol-pump-in-bhuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: हथियारबंद नकाबपोश युवकों ने पेट्रोल पंप पर की तोड़फोड़, कार की टंकी फुल करवाकर की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: हथियारबंद नकाबपोश युवकों ने पेट्रोल पंप पर की तोड़फोड़, कार की टंकी फुल करवाकर की फायरिंग
Sat, 02 Oct 2021 12:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना/फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना/फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:03 PM IST
सार
सेल्समैन प्रदीप कुमार व मुकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े 12 बजे के करीब पंप पर एक वरना कार आई। जिसमें 4 लोग सवार थे। इनमें एक शराब के नशे में धुत्त था।
विज्ञापन
भूना में पेट्रोल पंप की की गई तोड़फोड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूना में शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे चार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने फतेहाबाद रोड पर मैसर्ज किशनलाल भजनलाल के पेट्रोल पंप भूना के सेल्समैन की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर वरना कार की डीजल की टंकी को फुल करवाया। इसके बाद बदमाशों ने तेल डालने वाली मशीनों व कार्यालय तथा वहां पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग भी की। एक गोली पंप में खड़ी हुई प्राइवेट बस में लगी हुई मिली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - रोहतक में दर्दनाक हादसा: चार मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन
सेल्समैन प्रदीप कुमार व मुकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े 12 बजे के करीब पंप पर एक वरना कार आई। जिसमें 4 लोग सवार थे। इनमें एक शराब के नशे में धुत्त था। तीन बदमाशों ने कार से उतर कर डीजल डालने के लिए दबाव बनाया लेकिन रात्रि के समय डीजल पेट्रोल डालने पर प्रतिबंध लगा हुआ है, इसलिए उन्होंने इनकार किया। इस पर दो बदमाशों ने पिस्तौल निकाल ली और हवाई फायर किया। बदमाशों ने कहा कि कार की टंकी फुल कर दो वरना जान से हाथ धो बैठोगे।
विज्ञापन
सेल्समैन ने तुरंत नींद से उठ कर कार में 3400 रुपये का डीजल डालकर टंकी फुल कर दी। डीजल डलवाने के बाद बदमाशों ने कार्यालय और तेल डालने वाली मशीनों को डंडों से तहस-नहस कर दिया। जब बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू की तो वे अपनी जान बचा कर मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पंप मालिक सुधीर कुमार धारनिया तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायरिंग व तोड़फोड़ की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थानाध्यक्ष भारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी अजायब सिंह ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया।